Home Lifestyle Health शरीर के इन 4 अंगों पर करें घी से मालिश, इम्यूनिटी होगी...

शरीर के इन 4 अंगों पर करें घी से मालिश, इम्यूनिटी होगी मजबूत, ठंड में स्वस्थ रहने का है आसान आयुर्वेदिक फॉर्मूला

0
17



Benefits of Ghee: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. कोई सीजनल फल-सब्जियों का सेवन करता है, तो कोई हर्बल टी पीता है. क्या आप जानते हैं कि घी के इस्तेमाल से भी सर्दियों में आप हेल्दी रह सकते हैं? जी हां, घी में मौजूद कुछ पोषक तत्व आपके शरीर को कई तरह से सुरक्षित रखते हैं. घी में एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं. आप शरीर के कुछ अंगों पर नियमित रूप से घी लगाकर स्वस्थ बने रह सकते हैं. दर्द, सूजन, अपच, ड्राइनेस आदि परेशानियों को दूर रख सकते हैं.

शरीर पर घी लगाने के फायदे
नाभि- आयुर्वेद में कहा गया है कि शरीर के कुछ अंगों में घी लगाने से कई तरह से लाभ मिलता है. जब आप नाभि में घी लगाकर मालिश करते हैं तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है. पेट हेल्दी रहता है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पेट दर्द, सूजन आदि कम कर सकता है. मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. स्किन हेल्दी होती रहती है. ड्राइनेस दूर होती है. इससे इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है. पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

आंख- आंखों के ऊपरी और आसपास की त्वचा पर घी गुनगुना करके लगाएं और मसाज करें. इससे नजर दोष की समस्या नहीं होती है. आंखों की रोशनी बढ़ती है. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों की थकान मिनटों में गायब कर सकते हैं. एंटी-बैक्टीरियल तत्व आंखों की बीमारियों से बचाते हैं. फैटी एसिड आंखों की स्किन को मॉइश्चराइज करते हैं.

पैर- तलवों पर घी लगाकर मालिश करने से पैरों का दर्द दूर होता है. पैर सॉफ्ट होते हैं. एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व से सूजन, दर्द कम होता है. एंटी-फंगल तत्व पैरों और तलवों में होने वाली समस्याओं से बचाते हैं. घी से मालिश करने पर पैरों को रिलैक्स मिलता है. दर्द और थकान दूर होती है. इससे मस्तिष्क को भी आराम मिल सकता है. ब्लड सर्कुलेशन सही होता है. घी को गुनगुना करके भी आप तलवे पर मसाज कर सकते हैं.

नाक- आप नाक पर भी घी अप्लाई कर सकते हैं. साइनस है तो ऐसा जरूर करें. एंटी-बैक्टीरियल गुण नाक में इंफेक्शन नहीं होने देते. बैक्टीरिया नहीं पनपता. नाक में सूजन या दर्द रहे तो आप घी लगाकर मालिश करें. नाक की त्वचा मॉइश्चराइज होती है, क्योंकि इसमें फैटी एसिड होते हैं. नाक के ऊपर और छिद्रों में लगाकर देखें, लाभ होगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ghee-benefits-in-winter-must-apply-ghee-on-navel-and-these-3-body-organ-to-be-healthy-boost-immunity-shareer-pe-ghee-lagane-ke-fayde-8896559.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here