Last Updated:
बेलपत्र औषधीय गुणों से भरपूर है और मधुमेह, पाचन समस्याओं, लू, संक्रमण में राहत देता है. इसमें विटामिन A, C, B6, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं.

बेलपत्र शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.
हाइलाइट्स
- बेलपत्र मधुमेह और पाचन समस्याओं में फायदेमंद है.
- इसमें विटामिन A, C, B6, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर होते हैं.
- बेलपत्र शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.
हिंदू धर्म में भगवान शिव को वैद्यनाथ कहा गया है. भगवान शिव का प्रिय बेलपत्र औषधीय गुणों से भरपूर होता है. बेल का पेड़, उसकी पत्तियां और फल सब कुछ सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, बेलपत्र मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों से लेकर पाचन संबंधी दिक्कतों, लू लगने और संक्रमण जैसी समस्याओं में भी राहत देने की क्षमता रखता है.
पंजाब स्थित ‘बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल’ के डॉ. प्रमोद आनंद तिवारी के अनुसार, बेलपत्र आयुर्वेद में एक खास स्थान रखता है. उन्होंने बताया कि बेलपत्र में विटामिन A, C, B6 के साथ-साथ कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से न सिर्फ मधुमेह और रक्तचाप नियंत्रित रहता है, बल्कि शरीर में संक्रमण की आशंका भी कम हो जाती है.
डॉ. तिवारी के अनुसार, बेलपत्र शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचाव करता है. खासतौर से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, जलन, डकार या अपच की शिकायत में यह काफी राहत देता है. चूंकि इसमें फाइबर होता है, यह पेट को साफ रखने और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है.
उन्होंने आगे बताया कि भले ही मधुमेह को पूरी तरह से ठीक न किया जा सके, लेकिन बेलपत्र के नियमित सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है, जिससे इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है. बेल के पत्ते और उसका रस गर्मियों में शरीर को ठंडक देते हैं, पाचन को दुरुस्त रखते हैं और बुखार जैसी स्थितियों में भी राहत प्रदान करते हैं. सिरदर्द होने पर बेलपत्र चबाने या उसका लेप लगाने से भी फायदा होता है. हालांकि, इसका उपयोग मौसम के अनुसार करना चाहिए. सर्दियों में बेलपत्र की मात्रा सीमित रखनी चाहिए और इसे काली मिर्च के साथ ही लेना चाहिए, ताकि शरीर पर इसका प्रभाव संतुलित रहे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-medicinal-benefits-of-bael-leaves-helpful-for-diabetes-and-digestion-9168850.html