Last Updated:
Vegetable and Fruit Juice Benefits: गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए सेहतमंद जूस एक बेहतरीन विकल्प है. ताजगी और हाइड्रेशन के लिए फल के जूस के साथ सब्जीयों के जूस का भी सेवन बहुत ही लाभकारी है.
जूस
हाइलाइट्स
- गर्मियों में फल और सब्जियों के जूस सेहतमंद विकल्प हैं.
- ओम जूस भंडार में 30 रुपए में ताजे जूस मिलते हैं.
- जमशेदपुर में ओम जूस भंडार लोगों की पहली पसंद है.
जूस के फायदे. शहर में इन दिनों तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोग ठंडी और सेहतमंद चीजों की तलाश में रहते हैं. जमशेदपुर के जुबली पार्क रोड पर स्थित \”ओम जूस भंडार\”, लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है. यह दुकान निहाल जी द्वारा संचालित की जाती है, जो फिलहाल ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं.
निहाल ने बताया कि यह दुकान उनके पिताजी ने करीब 25 साल पहले शुरू की थी, जहां सिर्फ फलों का जूस बेचा जाता था. लेकिन समय के साथ निहाल ने इसमें कई नए विकल्प जोड़ दिए हैं. अब यहां केवल फलों का ही नहीं, बल्कि सब्जियों का भी जूस मिल रहा है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है.
फलों और सब्जियों के जूस की खासियत
ओम जूस भंडार में आपको अनार, संतरा, मौसंबी, केला, अमरूद और अनानास जैसे फलों के ताजे जूस मिलेंगे. इसके अलावा, चुकंदर (बीट), लौकी, गाजर, खीरा, मूली, अदरक, नींबू, पुदीना और पालक जैसी सब्जियों के जूस भी यहां उपलब्ध हैं.
ये जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और शरीर की ऊर्जा को बनाए रखते हैं. खासकर गर्मियों में इनका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है और दिनभर तरोताजा रखता है.
कीमत और लोकप्रियता
ओम जूस भंडार में जूस की कीमत भी काफी किफायती है. यहां मात्र 30 रुपए प्रति गिलास में ताजा और शुद्ध जूस मिलता है. गर्मियों के मौसम में यहां लोगों की भारी भीड़ देखी जाती है. स्थानीय लोग बताते हैं कि निहाल जी द्वारा बनाए गए जूस न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं. यही वजह है कि यह दुकान जमशेदपुर के लोगों की पहली पसंद बन गई है.
यदि आप भी गर्मी से राहत पाना चाहते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो जुबली पार्क रोड पर स्थित ओम जूस भंडार जरूर जाएं.
Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand
March 16, 2025, 13:21 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-vegetable-and-fruit-juice-benefits-for-summer-season-keep-body-hydrated-local18-9104223.html
