Home Lifestyle Health सर्दी में भूलकर भी न करें ये गलती, बढ़ जाएगा पथरी का...

सर्दी में भूलकर भी न करें ये गलती, बढ़ जाएगा पथरी का खतरा, पीठ दर्द, यूरिन इन्फेक्शन, जलन से होंगे परेशान

0
4


Agency:Bharat.one Jharkhand

Last Updated:

Winter Health Tips: आपके पीठ में दर्द है, यूरिन पास करने में जलन हो रही है या यूरिन में ब्लड की शिकायत है तो तुरंत डॉक्टर से मिलिए. दरअसल ये पथरी के शुरुआती लक्षण हैं. ठंड में अक्सर इस गलती से पथरी बनने का खतरा…और पढ़ें

X

जानकारी देते चिकित्सक डॉ. रंजीत कुमार 

कोडरमा. ठंड के दिनों में लोगों को कम प्यास लगती है. ऐसे में लोग बेहतर स्वास्थ्य के लिए निर्धारित मानक से कम पानी का सेवन करते हैं. पानी कम पीने से शरीर में पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है. शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने पर शरीर से सोडियम, यूरिया और अपशिष्ट पदार्थ यूरिन के के साथ बाहर नहीं निकाल पाते हैं. सभी अपशिष्ट पदार्थ जमा होकर क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं, जो बाद में पथरी बन जाता है.

ऐसे होते हैं शुरुआती लक्षण  
सदर अस्पताल कोडरमा के उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार ने Bharat.one को बताया कि आमतौर पर लोगों को एक दिन में 4-5 लीटर पानी पीना चाहिए. कम पानी पीने पर यूरिन में मिनरल और सॉल्ट बढ़ जाते हैं और ये क्रिस्टल के रूप में जमा होकर स्टोन बन जाते हैं. पथरी होने पर पीठ के निचले हिस्से के दोनों ओर दर्द, पेशाब में खून आना, पेशाब के रास्ते में जलन होना आदि लक्षण देखने को मिलते हैं. ऐसे में तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए.

इन बातों का रखें ख्याल 
आगे बताया, पानी का कम सेवन करने के अलावे पालक साग और टमाटर का अधिक सेवन करने से किडनी में पथरी, पेशाब की नली में पथरी या पेशाब की थैली में पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है. कैल्शियम दवा का अधिक सेवन, यूरिक एसिड बढ़ना शरीर में पथरी बनने के प्रमुख कारण हैं. कई बार सार्वजनिक स्थल पर शौचालय नहीं होने पर महिलाएं काफी देर तक यूरिन को रोक कर रखती हैं, यह भी पथरी बनने का कारण बनता है.

ऐसे बचेंगे पथरी से…
डॉक्टर ने बताया कि यही वजह है कि पथरी के अधिकांश मामले महिलाओं में सामने आते हैं. पथरी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, नियमित व्यायाम करें, जंक फूड से परहेज करें, अधिक मात्रा में नमक और प्रोटीन का सेवन न करें. डिब्बा बंद भोजन खाने से बचें.

homelifestyle

सर्दी में न करें ये गलती, बढ़ेगा पथरी का खतरा, पीठ दर्द, यूरिन इन्फेक्शन और..

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-tips-dont-make-mistake-in-winter-stone-risk-back-pain-troubled-urine-infection-burning-sensation-local18-8976662.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version