पाली. सर्दी का मौसम आने के साथ ही गाजर, टमाटर और चुकंदर के अलावा ऐसी तमाम सब्जियां हैं जिनका जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है जिसकी डिमांड अभी काफी बढ़ी हुई है. ऐसे में जब आपको पता चले कि यह सभी सब्जियां अगर ऑर्गेनिक भी हैं तो स्वाद साथ ही स्वास्थ्य के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है.
जोधपुर और पाली रोड की बात करें तो यहां पर महेन्द्र नाम के युवक इस जूस को बेचने का काम करते हैं जिनकी खासियत यह है कि वह अपने स्वयं के खेतों से खुद ही अपने हाथों से ऑर्गेनिक सब्जियां लेकर आते हैं साथ ही इसमें जो मसाला डालते है वह भी खुद ही तैयार करते हैं. एक बार अगर इनके वहां का जूस पी लेता है तो वह दोबारा यहां जरूर आता है.
ऑर्गेनिक सब्जियों का करते है इस्तेमाल
महेन्द्र ने लोकल-18 को बताया कि वह ऑर्गेनिक सब्जियां ही लगाते हैं वह बाजार से सब्जियां नहीं खरीदते बल्कि अपने खेतों से तोड़कर लाते हैं. महेन्द्र ने कहा कि हम इसमें एलोवेरा जो कि त्वचा के लिए, पेट के लिए लॉकी, गले के लिए अदरक और आंखों के लिए गाजर के अलावा खून बढ़ाने के लिए चुकंदर इसमें डालते हैं. हर सब्जी का अपना अलग लाभ है जिससे लोगों को फायदा मिलता है.
शरीर, त्वचा व आंखों के लिए रहता है अच्छा
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ आलोक गुप्ता की मानें तो गाजर, चुकंदर और आंवले के जूस में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इस जूस में विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. गाजर, चुकंदर और आंवला जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इस जूस को पीने से सेहत के साथ ही त्वचा को भी लाभ मिलता है. इसमें बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 16:58 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-special-juice-of-spices-with-organic-vegetables-are-making-people-crazy-panacea-for-eyes-stomach-and-skin-local18-8949856.html
