Last Updated:
Benefits of Drinking Water Empty Stomach Health Tips: सुबह खाली पेट पानी पीना शरीर को हाइड्रेट करने और अंगों को सक्रिय करने का सबसे अच्छा तरीका है. पानी में नींबू, जीरा, लौंग या चिया सीड मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये प्राकृतिक तरीके वजन घटाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होते हैं.

सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. रात भर की नींद के बाद हमारा शरीर कई घंटों तक बिना पानी के रहता है, जिससे शरीर में हल्की डिहाइड्रेशन की स्थिति बन जाती है. ऐसे में सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीना शरीर को दोबारा सक्रिय करने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है. यह न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि अंदरूनी अंगों को भी सही तरीके से काम करने में मदद करता है.

आज के समय में लोग केवल सादा पानी ही नहीं, बल्कि सेहत को और बेहतर बनाने के लिए पानी में अलग-अलग प्राकृतिक चीज़ें मिलाकर पीते हैं. नींबू, लौंग, जीरा, चिया सीड और सौंफ जैसी चीज़ें सुबह के पानी को औषधि की तरह बना देती हैं. इनका नियमित सेवन कई बीमारियों से बचाव करता है और शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाता है.

सुबह उठकर नींबू वाला पानी पीना शरीर को विटामिन C प्रदान करता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. नींबू का पानी शरीर से गंदे तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है. इससे त्वचा साफ़ और चमकदार बनती है, साथ ही थकान भी कम महसूस होती है. वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए भी नींबू पानी एक अच्छा विकल्प माना जाता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

वहीं अगर सुबह लौंग का उबला हुआ पानी पिया जाए तो इसके कई फायदे देखने को मिलते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अंजू चौधरी के अनुसार, लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पेट को साफ रखते हैं और स्किन की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं. नियमित रूप से लौंग वाला पानी पीने से मुंह की दुर्गंध, पेट की गड़बड़ी और त्वचा से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. यह शरीर की आंतरिक सफाई (Detox) के लिए एक प्रभावी घरेलू नुस्खा है.

सुबह जीरा पाउडर मिला पानी पीना पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जीरा गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करता है. इससे भोजन आसानी से पचता है और पेट भारी नहीं लगता. जिन लोगों को बार-बार पेट फूलने या गैस बनने की शिकायत रहती है, उनके लिए जीरा पानी किसी रामबाण से कम नहीं है. यह मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है जिससे शरीर को दिन भर सक्रिय रहने में मदद मिलती है.

अगर कोई व्यक्ति सुबह चिया सीड (चिया बीज) का पानी पीता है, तो उसे ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है. चिया सीड शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और दिल को मजबूत बनाते हैं. साथ ही यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं और भूख को नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं.

इसी तरह सौंफ का पानी भी सुबह खाली पेट पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. सौंफ पेट की जलन, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है. इससे खाया-पिया भोजन शरीर में सही तरीके से लगने लगता है और पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित होते हैं. सौंफ का पानी आंखों की रोशनी बढ़ाने और मुंह की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-health-tips-drinking-water-empty-stomach-benefits-nagaur-news-local18-10134592.html







