Home Lifestyle Health सेहत का खजाना है यह सफेद चीज, पेट से लेकर हार्ट तक...

सेहत का खजाना है यह सफेद चीज, पेट से लेकर हार्ट तक के लिए फायदेमंद, वजन घटाने में भी कागर

0
5


हल्द्वानी. मखाना कमल के बीज को कहा जाता है. ये एक पौष्टिक और हेल्दी स्नैक्स है. इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को अलग-अलग प्रकार के फायदे प्रदान करते हैं. मखाना में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है. इसे खाने से भूख कम होती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है. मखाने खाने से हमारी हड्डिया मजबूत रहती है. इसके साथ ही यह हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद रहता है. मखाना में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है. इसके साथ ही मखाना में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं.

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय खुल्लर ने बताया कि मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करता है. मखाने के सेवन से पेट साफ होने में मदद मिलती है और कब्ज की समस्या भी नहीं होती है.

हार्ट के लिए फायदेमंद

डॉ. विनय खुल्लर ने बताया कि मखाने में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है. हृदय संबंधी समस्याओं में अगर आप मखाने को अपने ब्रेकफास्‍ट में शामिल करें तो यह लाभदायक होता है. यह हार्ट को हेल्दी रखता है. इसके नियमित सेवन से बीपी भी कंट्रोल में होता है.
 वजन कम करने में मदद करता है मखाना

मखाने के नियमित सेवन से वजन कम होता है. अगर आप भी वेट लूज करना चाहते हैं तो खाली पेट मखाने का सेवन करें. मखाने में मौजूद तत्व वेट लॉस में कारगर होते हैं. सुबह खाली पेट मखाने खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे दिनभर भूख कम लगती है. इससे शरीर में पोषक तत्व की कमी भी दूर होती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-consuming-makhane-it-can-cure-many-diseases-local18-8747723.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here