गाजीपुर: करंज का पेड़, जिसे वैज्ञानिक रूप से Pongamia glabra कहा जाता है, भारत के प्रमुख वृक्षों में से एक है, जो विशेष रूप से नदियों और सड़कों के किनारे उगता है. इसका महत्व न केवल पर्यावरण के लिए है, बल्कि औषधीय गुणों के कारण भी इसे विशेष माना जाता है. करंज के पेड़ को मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए भी जाना जाता है, जिससे यह प्राकृतिक संरक्षक की भूमिका निभाता है. Bharat.one की टीम ने जब दो कृषि शोधार्थियों से बात की, तो उन्होंने करंज के पेड़ के कई औषधीय फायदों को उजागर किया.
करंज के पेड़ को कैसे पहचानें
करंज के पत्ते गहरे हरे और चमकीले होते हैं और इसके फूल आसमानी रंग के होते हैं, जो इसे एक आकर्षक ऑर्नेमेंटल पेड़ बनाते हैं. इसके बीजों से निकलने वाला तेल औषधीय गुणों से भरा हुआ होता है. यह वात, कफ, और चर्मरोग जैसी बीमारियों में लाभकारी साबित होता है. साथ ही करंज के तेल का उपयोग कई अन्य आयुर्वेदिक उपचारों में भी किया जाता है.
नीम और बबूल को औषधीय गुणों में टक्कर देता करंज
नीम और बबूल की तुलना में करंज के कई अद्वितीय गुण हैं. नीम जहां अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों के लिए प्रसिद्ध है, वहीं बबूल के पेड़ को दांतों के स्वास्थ्य में उपयोगी माना जाता है. इसी प्रकार करंज भी दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोग किया जाता है. करंज की पत्तियों और बीजों से तैयार भस्म को नमक मिलाकर दांतों पर लगाने से दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन में राहत मिलती है. इस पेड़ का उपयोग दंत चिकित्सा में नीम और बबूल के समान ही प्रभावी होता है.
सड़क किनारे लाखो पेड़ लगाया गए
गाजीपुर जिले में वन विभाग द्वारा लाखों की संख्या में करंज के पेड़ सड़क के किनारे लगाए जा रहे हैं. इससे यह न केवल छाया प्रदान करता है, बल्कि मिट्टी को भी स्थिर रखता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका बढ़ जाती है. एक तरह से ऐसे पेड़ प्रकृति के गहने के समान हैं, जो न केवल सौंदर्य में वृद्धि करते हैं बल्कि औषधीय और पर्यावरणीय लाभ भी प्रदान करते हैं.
FIRST PUBLISHED : October 23, 2024, 08:34 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-karanj-tree-it-is-a-panacea-for-toothache-and-swollen-gums-local18-8789374.html
