Home Lifestyle Health स्किन ब्राइटनेस के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-C, ग्लोइंग त्वचा के लिए...

स्किन ब्राइटनेस के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-C, ग्लोइंग त्वचा के लिए ऐसे करें यूज, होंगे कोरियन प्रोडक्ट भी फेल

0
4


Last Updated:

विटामिन-C त्वचा को सूरज की अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है. यह त्वचा में मौजूद फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रल करता है और सनबर्न जैसी समस्याओं को कम करता है.

स्किन केयर के लिए जरूरी है विटामिन-सी.

Benefits Of Vitamin-C: स्किन को चमकदार बनाने के लिए जरूरी है विटामिन-सी. यह न केवल हमारे शरीर के लिए जरूरी है बल्कि स्किन ट्रीटमेंट के लिए भी काफी अहम रोल निभाता है. यह एक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को कई समस्याओं से बचाने और उसे स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है. यही कारण है कि विटामिन-C को स्किन केयर रूटीन का एक अहम हिस्सा माना जाता है. आइए जानते हैं कि स्किन के लिए विटामिन-C क्यों जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन-C त्वचा को सूरज की अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है. यह त्वचा में मौजूद फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रल करता है और सनबर्न जैसी समस्याओं को कम करता है. इसके अलावा यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है. कोलेजन एक प्रोटीन है जो त्वचा को मुलायम, यंग और लचीला बनाए रखता है. विटामिन-C की कमी से त्वचा ढीली और झुर्रियों वाली हो सकती है.

विटामिन-C त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और नई कोशिकाओं को बनने का मौका देता है. यह त्वचा की रंगत को निखारता है और उसे प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाता है. अगर आपकी त्वचा पर मुंहासों के दाग, पिग्मेंटेशन या अन्य निशान हैं तो विटामिन-C इन्हें हल्का करने में मदद करता है. यह मेलानिन के उत्पादन को नियंत्रित करता है, जिससे त्वचा का रंग समान और साफ दिखाई देता है. इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं, जैसे झुर्रियां और महीन रेखाएं को कम करने में मदद करता है. यह त्वचा को जवां बनाए रखने और उसकी लोच को बनाए रखने में सहायक होता है. इसके अलावा यह सूजन और रेडनेस को कम करता है. अगर आपकी त्वचा पर सूजन या रेडनेस की समस्या है, तो विटामिन-C इसे कम करने में मदद कर सकता है.

विटामिन-C का यूज कैसे करें?
फूड आइटम्स
– विटामिन-C से भरपूर फलों और सब्जियों जैसे संतरा, नींबू, अमरूद, कीवी, और ब्रोकली का सेवन करें.
स्किन केयर प्रोडक्ट्स: विटामिन-C सीरम और क्रीम का उपयोग करें, जो सीधे त्वचा पर लगाया जा सके.
सप्लीमेंट्स: अगर डॉक्टर सलाह दें, तो विटामिन-C सप्लीमेंट्स का सेवन करें.

homelifestyle

स्किन ब्राइटनेस के लिए ऐसे यूज करें विटामिन-C, होंगे कोरियन प्रोडक्ट भी फेल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-vitamin-c-is-essential-for-healthy-and-glowing-skin-know-benefits-8968414.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version