Last Updated:
Best Food For Kids: मौसम कोई भी हो… बच्चों की सेहत का ख्याल रखना हमारी पहली प्राथमिकता होती है. हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा हेल्दी और स्ट्रांग रहे. ऐसे में बच्चे को कुछ हेल्दी चीजें जरूर खिलानी चाहिए. आइए ज…और पढ़ें
बच्चों का स्टैमिना बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये फूड! (Image- Canva)
हाइलाइट्स
- पनीर में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल होते हैं.
- अंडे में प्रोटीन बच्चों की मांसपेशियों के विकास में मदद करता है.
- चिया सीड्स, पंपकिन सीड्स से इम्यूनिटी बूस्ट होती है.
Best Food For Kids: मौसम कोई भी हो… बच्चों की सेहत का ख्याल रखना हमारी पहली प्राथमिकता होती है. हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा हेल्दी और स्ट्रांग रहे. इसलिए हर माता-पिता अपने बच्चे को हेल्दी फूड खिलाते हैं. डॉक्टर की मानें तो विकसित होते बच्चों के लिए सही पोषण और एनर्जी भरे फूड्स खिलाना जरूरी भी है. ऐसे में बच्चे को कुछ हेल्दी चीजें जरूर खिलानी चाहिए. ऐसा करने से बच्चे की ग्रोथ और स्टैमिना तेजी से बढ़ता है. अब सवाल है कि आखिर बच्चों का स्टैमिना बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं? इस बारे में Bharat.one को बता रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की सीनियर डाइटिशियन खुशबू शर्मा-
बच्चों का स्टैमिना बढ़ाने के लिए खिलाएं ये हेल्दी चीजें
पनीर: डाइटिशियन के मुताबिक, पनीर में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल प्रचुर मात्रा में होता है. ऐसे में पनीर बच्चे को खिलाने से उसकी हड्डियां मजबूत होंगी और इम्यूनिटी बढ़ेगी. साथ ही मांसपेशियों की सही ग्रोथ भी होगी. इसे आप किसी भी तरह से खिला सकते हैं.
अंडा: अंडे में मौजूद प्रोटीन बच्चों की मांसपेशियों के विकास में सहयोग करता है. साथ ही लंबे समय तक उन्हें पेट भरे होने का एहसास दिलाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है. सूप या एग करी में अंडे को ब्लेंड करके बनाएं. इससे ग्रेवी या सूप और भी क्रीमी होता है.
सीड्स: बच्चे का स्टैमिना बढ़ाने के लिए चिया सीड्स, पंपकिन सीड्स, सफेद तिल आदि का भी सेवन कराएं. इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी और इंस्टेंट एनर्जी भी मिलेगी. रोटी या परांठा के आटे में सीड्स को मिलाएं. न्यूट्रीशन बूस्ट करने के लिए स्मूदी में मिलाएं.
नट्स: ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरपूर नट्स ब्रेन और हार्ट के साथ हड्डियों और दांत को भी मजबूत बनाते हैं, एलर्जी से बचाव करते हैं और वेट मैनेजमेंट में मदद करते हैं. मिल्कशेक में नट्स को ब्लेंड करके बनाएं. ब्रेड या रोटी में पीनट स्प्रेड जैसे स्प्रेड का इस्तेमाल करें.
प्रोटीन फूड्स: बच्चों को प्रोटीन रिच फूड्स देने से ये टिश्यू रिपेयर में मदद करता है. बीमारियों से बचाव करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. क्विनोआ, दही, बादाम, काबुली चना, पीनट बटर जैसी प्रोटीन रिच फूड्स को बच्चों की डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.
February 15, 2025, 14:33 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-best-food-paneer-eggs-seeds-nuts-for-child-health-must-include-in-diet-for-kids-stamina-say-dietician-khusboo-sharma-9034818.html

















