Home Lifestyle Health हेयर फॉल की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं यह आसान उपाय,...

हेयर फॉल की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं यह आसान उपाय, घने और मजबूत हो जाएंगे बाल

0
7


रिया पांडे/दिल्ली: आज के समय में हेयर फॉल की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. वहीं महिला हो या पुरुष हेयर फॉल की समस्या से सभी परेशान हैं. अगर आपके  भी हेयर फॉल नहीं रुक रहे हैं, तो आज हम आपको हेयर स्पेशलिस्ट द्वारा एक ऐसा उपाय बताएंगे, जिसे आप अपने डेली रूटीन में शामिल करके हेयर फॉल को रोक सकते हैं.

दरअसल डॉ नेहा खुराना जो कि एक डर्मेटोलॉजिस्ट की डॉक्टर हैं और उन्होंने इसमें MBBS और MD की डिग्री ले रखी है. वह 12  साल से लोगों के स्किन और हेयर से जुड़ी सभी दिक्कत  को दूर कर रही हैं. वहीं जब उनसे पूछा गया कि जिन लोगों को हेयर फॉल की समस्या है या डैंड्रफ की, उन्हें कैसे जड़ से खत्म किया जा सकता है.  तो उन्होंने बताया कि बालों से जुड़ी समस्याओं में फिटकरी का इस्तेमाल करना कारगर माना जाता है. क्योंकि फिटकरी में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है. इसीलिए जिन लोगों का हेयर फॉल हो रहा है या हेयर की ग्रोथ रुक गई है, तो  वो अपने बालों को फिटकरी के पानी से धोएं, जो आपके बालों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा.

ऐसे करें इस्तेमाल..
डॉ नेहा ने बताया कि सबसे पहले गुलाब जल में थोड़ा सा फिटकरी का पाउडर मिक्स करें. अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगा लें और 20 मिनट बाद साफ पानी से बाल धोएं. इस मिश्रण को सप्ताह में दो बार लगाएं.

डैंड्रफ से भी मिलेगा छुटकारा..
अगर आपके बालों में डैंड्रफ या जुएं हैं, तो आप चुटकीभर फिटकरी को शैंपू में अच्छी तरह मिक्स कर लें. इससे हेयर वॉश करें. जिससे डैंड्रफ और जुएं दोनों से छुटकारा मिल जाएगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-stop-hair-fall-use-this-perfect-remedy-with-alum-8648863.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version