बोकारो. आंखों की रोशनी कमजोर होना एक ऐसी समस्या है, जो आजकल हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है. इसका सबसे आम समाधान चश्मा है, लेकिन कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए लेजर सर्जरी का सहारा लेते हैं. हालांकि, लेजर सर्जरी हमेशा पूरी तरह सफल नहीं होती. कभी-कभी इसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, जो समस्या को और जटिल बना सकते हैं. ऐसे में बोकारो के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ.राजेश पाठक ( नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस एंड रिसर्च, नई दिल्ली से एम.डी., पतंजलि आयुर्वेद में 16 वर्षों का अनुभव और वर्तमान में शुद्धि आयुर्वेदा में 3 वर्षों से कार्यरत) ने LOCAL18 को बताया कि आंखों की रोशनी को बढ़ाने और चश्मा से छुटकारा पाने के लिए इस खास चटनी केनियमित 15 दिन सेवन करने से आपकी नजर तेज हो जाएगी और आंखों का चश्मा, भी उतर जाएगा.
किस चीज की है ये चटनी?
ये खास चटनी हरी धनिया और आंवले से बनाई जाती है. हरी धनिया विटामिन ए से भरपूर होती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है, वहीं आंवला विटामिन सी का मुख्य स्रोत है, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. इन दोनों के नियमित सेवन से आंखों की रोशनी में सुधार देखा गया है.
कैसे बनाएं यह चटनी
चटनी बनाने के लिए सबसे पहले ताज़ा हरी धनिया और आंवला लें. सबसे पहले 100 ग्राम ताजी हरी धनिया, 2-3 ताजे आंवले (कद्दूकस किए हुए), 2-3 हरी मिर्च (स्वादानुसार), 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच काला नमक, 1 छोटा चम्मच जीरा, थोड़ा सा पानी (चटनी की कंसिस्टेंसी के लिए) लेना है. सबसे पहले हरी धनिया और आंवले को अच्छी तरह से धो लें. आंवले को कद्दूकस कर लें और धनिया को बारीक काट लें. मिक्सर में धनिया, आंवला, हरी मिर्च, जीरा और काला नमक डालकर पीस लें. इसमें थोड़ा पानी और नींबू का रस मिलाएं ताकि चटनी की कंसिस्टेंसी ठीक रहे. चटनी को एक साफ कंटेनर में निकाल लें और फ्रिज में स्टोर करें.
कैसे करें उपयोग
एक्सपर्ट्स राम कुमार के अनुसार, इस चटनी का रोजाना सुबह खाली पेट 1 से 2 चम्मच सेवन करना चाहिए. लगातार 15 दिन तक इस चटनी का सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार देखने को मिल सकता है.
FIRST PUBLISHED : September 13, 2024, 13:52 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-eat-this-desi-chutney-for-15-days-to-remove-eye-glasses-know-the-method-from-ayurvedic-experts-local18-8683849.html
