Home Lifestyle Health 21 days weight loss challenge by neha dhupia। वजन घटाने के लिए...

21 days weight loss challenge by neha dhupia। वजन घटाने के लिए नेहा धूपिया का 21 दिन चैलेंज और होममेड ड्रिंक टिप्स.

0
1


Last Updated:

Neha Dhupia follows 21 day weight loss challenge: वजन घटाने को लेकर इन दिनों एक 21 दिन का चैलेंज काफी चर्चा में है, जिसे अभिनेत्री नेहा धूपिया भी फॉलो कर रही हैं. फिट रहने के लिए नेहा ने अपनी डेली रूटीन में डाइटिशियन की सलाह से एक खास होममेड ड्रिंक शामिल किया है. आइए जानते हैं रेसिपी…

ख़बरें फटाफट

21 दिनों में वजन घटाने का वायरल चैलेंज कर रहीं नेहा धूपिया, डायटिशियन ने बतायानेहा धूपिया इन दिनों 21 दिनों के वजन घटाने वाले वायरल चैलेंज को फॉलो कर रही हैं. (Photo- Neha Dhupia/ Instagram)

फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों 21 दिनों के वजन घटाने वाले वायरल चैलेंज को फॉलो कर रही हैं. इस चैलेंज में नेहा न सिर्फ अपनी डाइट और वर्कआउट पर ध्यान दे रही हैं, बल्कि डाइटिशियन की सलाह से कुछ खास होममेड ड्रिंक्स भी अपनी रूटीन में शामिल कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक रील शेयर किया है, जिसमें वो डाइटिशियन से इस चैलेंज के बारे में बात कर रही हैं. यह तरीका वजन घटाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है. खास बात यह है कि यह ड्रिंक पूरी तरह घरेलू मसालों से तैयार होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है.

इस होममेड ड्रिंक में हल्दी, अदरक, काली मिर्च और कलौंजी जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो आयुर्वेद में लंबे समय से वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन कम करने और फैट बर्निंग प्रक्रिया को सपोर्ट करता है. अदरक पाचन को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है, जिससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है. काली मिर्च शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाती है और जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद करती है. वहीं कलौंजी शरीर को डिटॉक्स करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और वजन घटाने में असरदार मानी जाती है.

इस ड्रिंक को और ज्यादा असरदार बनाने के लिए इसमें MCT ऑयल मिलाया जाता है, जो फैट बर्निंग को बढ़ावा देता है और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है. अगर MCT ऑयल न हो, तो इसकी जगह घी, नारियल तेल या ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए एक कप पानी को हल्का गर्म करें. इसमें आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक चुटकी हल्दी, एक चुटकी काली मिर्च और आधा चम्मच कलौंजी डालें. अब इसमें आधा से एक चम्मच MCT ऑयल या उसका विकल्प मिलाएं. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर इसे गुनगुना ही पिएं. बेहतर परिणाम के लिए इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट या फिर शाम के समय लिया जा सकता है.

View this post on Instagram




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-actress-neha-dhupia-follows-21-day-weight-loss-challenge-her-dietician-shares-homemade-drink-to-reduce-fat-and-inflammation-ws-kl-10008293.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here