Home Lifestyle Health 45,000 रु का मोतियाबिंद ऑपरेशन बिल्कुल फ्री! गुमला में 26 जनवरी को...

45,000 रु का मोतियाबिंद ऑपरेशन बिल्कुल फ्री! गुमला में 26 जनवरी को खास शिविर का आयोजन; रजिस्ट्रेशन शुरू

0
5


Agency:Bharat.one Jharkhand

Last Updated:

Gumla Health Camp : गुमला में लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा 26 जनवरी को निशुल्क आंख जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा. रांची के डॉ. नवल कुमार की टीम फेको पद्धति से निशुल्क ऑपरेशन करेगी. दवा, चश्मा,…और पढ़ें

X

आंखों का फ्री इलाज

गुमला. हर वर्ष देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस साल यह दिन गुमला के लोगों के लिए खास होने जा रहा है, क्योंकि आंखों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए एक विशेष तोहफा दिया जा रहा है. लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा आंखों की निशुल्क जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर जिला मुख्यालय के लोहरदगा रोड स्थित लायंस क्लब भवन में आयोजित किया जाएगा. यहां जरूरतमंदों को आंखों की जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा दी जाएगी. इस जांच शिविर में रांची के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. नवल कुमार और उनकी टीम भाग लेंगी.

डॉ. नवल कुमार और उनकी टीम फेको पद्धति के माध्यम से आंखों से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों का निशुल्क जांच और ऑपरेशन करेंगी. इस पद्धति से ऑपरेशन का खर्च आमतौर पर 40 से 45 हजार रुपए तक आता है, लेकिन शिविर में यह सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी.

आंखों की समस्याओं का फ्री इलाज
लायंस क्लब के सचिव अशोक जायसवाल ने बताया कि इस शिविर में आंखों से जुड़ी निम्न समस्याओं का निशुल्क इलाज होगा. जैसे, आंखों से पानी आना, आंखों में जलन और दर्द, धुंधला दिखाई देना, कम दिखाई देना या बिल्कुल दिखाई नहीं देना, आंखों की अन्य सभी बीमारियां. यहां दवा, चश्मा, लेंस, रहने और खाने की भी मुफ्त सुविधा उपलब्ध होगी. डॉ. नवल कुमार और उनकी टीम अब तक हजारों मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर चुकी है. उनके अनुभव और कुशलता पर भरोसा करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिविर में पहुंचने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है.

रजिस्ट्रेशन और अन्य जानकारी
शिविर में रजिस्ट्रेशन जारी है. इच्छुक लोग गुमला शहर के मैन रोड स्थित गुमला टोबैको कंपनी, लायंस क्लब ऑफ गुमला के प्रतिष्ठान में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. शिविर वाले दिन भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी. रजिस्ट्रेशन के लिए केवल आधार कार्ड की आवश्यकता होगी. यह शिविर 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगा और मरीजों के आगमन तक जारी रहेगा. जरूरतमंद लोग इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपनी आंखों से जुड़ी समस्याओं का निशुल्क इलाज कराएं.

homejharkhand

45,000 रु का मोतियाबिंद ऑपरेशन बिल्कुल फ्री! गुमला में 26 जनवरी को खास शिविर..


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/jharkhand/gumla-republic-day-operation-free-eye-test-medicine-glasses-lenses-accommodation-and-food-local18-8982531.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version