Home Lifestyle Health Anemia Symptoms and Natural Remedies | एनीमिया के लक्षण और घरेलू उपाय

Anemia Symptoms and Natural Remedies | एनीमिया के लक्षण और घरेलू उपाय

0
0


Anemia Warning Signs: जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत करता है, तो उसकी वजह से थकान हो जाती है. अगर आप ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिर भी हर वक्त थकान, चक्कर या सांस फूलने जैसी समस्याओं का सामने कर रहे हैं, तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये सभी एनीमिया के लक्षण हो सकते हैं. एनीमिया वह कंडीशन है, जब खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है. हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाने का काम करता है, इसलिए इसकी कमी से शरीर में एनर्जी कम होने लगती है और व्यक्ति कमजोरी महसूस करता है. एनीमिया का खतरा पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा होता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने Bharat.one को बताया कि एनीमिया होने पर लोगों के शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं. एनीमिया धीरे-धीरे डेवलप होता है, जिसकी वजह से शुरुआत में इसके लक्षणों को पहचानना मुश्किल होता है. एनीमिया होने पर चेहरे और होंठों का पीला पड़ना, चक्कर आना, जल्दी थक जाना, दिल की धड़कन तेज होना, हाथ-पैर ठंडे रहना, सांस फूलना, बालों का झड़ना, नाखूनों का टूटना या उन पर सफेद लकीरें बनने जैसे लक्षण नजर आते हैं. गंभीर एनीमिया में व्यक्ति हल्का सा चलने पर भी थका हुआ महसूस करता है. महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग, प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के कारण एनीमिया का खतरा ज्यादा रहता है.

डॉक्टर रावत ने बताया कि महिलाओं में एनीमिया का सबसे बड़े कारण आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 की कमी है. आयरन रेड ब्लड सेल्स में मौजूद हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है. जब आयरन कम हो जाता है, हीमोग्लोबिन भी घट जाता है और शरीर ऑक्सीजन की कमी से थकान महसूस करता है. इसके अलावा बहुत ज्यादा ब्लीडिंग, खराब पाचन, किडनी की बीमारी, पेट में कीड़े, गर्भावस्था और कम पोषण वाली डाइट एनीमिया के प्रमुख कारण हैं. जंक फूड, अनियमित भोजन, तनाव, देर रात जागने और पोषक तत्वों से रहित डाइट के कारण शरीर को पर्याप्त विटामिन और मिनरल नहीं मिल पाते, जिससे खून बनने की प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है.

एक्सपर्ट ने बताया कि एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 से भरपूर डाइट लेना है. इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, मेथी, चौलाई, चुकंदर, गाजर, गुड़, तिल, मुनक्का, खजूर, दालें, अंडे, मछली और बाजरा का सेवन करें. विटामिन C से भरपूर चीजें जैसे- आंवला और नींबू का सेवन करें. विटामिन सी आयरन को शरीर में अवशोषित करने में मदद करता है. आयुर्वेद में आंवला रस, पंचगव्य घृत, गिलोय, पुनर्नवा, अश्वगंधा और शतावरी को खून बढ़ाने में विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है. इसके साथ ही नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव नियंत्रण और जंक फूड से दूरी रखना भी जरूरी है. गंभीर एनीमिया की स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करें. डॉक्टर कंडीशन के अनुसार सप्लीमेंट दे सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-too-much-weakness-everyday-may-be-sign-of-anemia-women-are-at-higher-risk-know-main-symptoms-ws-n-9914749.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version