Last Updated:
Herbal Kadha Recipe: यह लकड़ी जैसा दिखने वाला मसाला आयुर्वेद में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और औषधीय गुण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. इसका काढ़ा पीने से कमजोरी, थकान और मौसमी बीमारियों में राहत मिलती है. यह मसाला शरीर को अंदर से गर्माहट और शक्ति देता है, खासकर सर्दियों में.
रसोई में मसाले के रूप में काम में आने वाली दालचीनी बहुत खास मसाला माना जाता है. यह पेड़ के छिलके के सूखने पर प्राप्त होने वाला एक मसला है जिसका उपयोग न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि यह कई औषधीय गुणों से भरपूर भी होती है. प्राचीन समय से ही आयुर्वेद में दालचीनी का उपयोग विभिन्न बीमारियों के उपचार में किया जाता रहा है.
इसकी गर्म तासीर और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण शरीर को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में सहायक होते हैं।दालचीनी में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।
दालचीनी का प्रयोग साबूत व पाउडर दोनों रूप में किया जा सकता है.मुख्य रूप से दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पिया जा सकता है. दालचीनी पाउडर को चाय, काढ़ा, दूध, लस्सी, सब्ज़ी, सूप,दही में भी डालकर भी खाया जा सकता है. दालचीनी पाउडर को चाय में मिलने से टेस्ट दुगना हो जाता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
यही कारण है कि इसे खांसी, जुकाम, वायरल इंफेक्शन या गले की खराश में बेहद फायदेमंद माना जाता है। दालचीनी का सेवन शरीर को अंदर से गर्माहट देता है, जिससे ठंड के मौसम में होने वाली आम बीमारियों से बचाव होता है।
इसमें मौजूद डिटॉक्सिफाइंग गुण शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे शरीर हल्का और ऊर्जावान महसूस करता है. आयुर्वैदिक डॉक्टर राकेश शर्मा बताते हैं कि दालचीनी का नियमित और सीमित मात्रा में सेवन पाचन शक्ति को भी बेहतर बनाता है.
यह गैस, अपच और सूजन जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाती है. इसके अलावा, दालचीनी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी सहायक होती है. वजन कम करने वाले लोगों के लिए भी दालचीनी फायदेमंद है. गुनगुने पानी में दालचीनी मिलाकर पीने से मेटाबोलिज़्म तेज होता है, जिससे शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेजी से चलती है.
कुल मिलाकर, दालचीनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत को भी कई तरह से लाभ पहुंचाती है. हालांकि इसका सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए, ताकि इसके स्वास्थ्य लाभ सुरक्षित रूप से प्राप्त किए जा सकें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-health-tips-herbal-kadha-recipe-ayurvedic-wooden-spice-secret-power-kadha-local18-9914456.html
