Home Lifestyle Health Benefits of Eating Makhana With Milk Boost Strength Energy and Immunity |...

Benefits of Eating Makhana With Milk Boost Strength Energy and Immunity | दूध के साथ मखाना खाने के फायदे | ताकत एनर्जी और इम्यूनिटी का सबसे आसान उपाय

0
1


Milk and Makhana Benefits: मखाना को बेहद फायदेमंद ड्राई फ्रूट माना जाता है. अंग्रेजी में फॉक्स नट्स कहा जाता है और इसे हेल्दी स्नैक के रूप में खूब खाया जाता है. दूसरी तरफ दूध को कंप्लीट मील माना जाता है और अधिकतर लोग रोज दूध पीना पसंद करते हैं. दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर पाए जाते हैं. जब दूध और मखाना को एक साथ खाया जाता है, तो इनके पोषक तत्व शरीर पर दोगुना असर करते हैं. सर्दियों में दूध और मखाना का कॉम्बिनेशन शरीर को गर्माहट, एनर्जी देता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है. चलिए जानते हैं कि दूध के साथ मखाना खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं.

प्रोटीन और कैल्शियम का कॉम्बिनेशन

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दूध और मखाना दोनों ही प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स हैं. प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, शरीर की मरम्मत करता है और एनर्जी बढ़ाता है. वहीं दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है. जबकि मखाना मैग्नीशियम और फॉस्फोरस से भी भरपूर होता है, जो हड्डियों की मजबूती को कई गुना बढ़ा देता है. इस वजह से यह कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

थकान और कमजोरी करे दूर

अगर आप अक्सर थकान, लो एनर्जी या कमजोरी महसूस करते हैं, तो रात में गर्म दूध के साथ मखाना खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है. इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट और अमीनो एसिड शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं. मखाने में मौजूद नेचुरल स्टार्च लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है और दूध शरीर को शांत कर थकावट कम करता है. यह कॉम्बिनेशन कामकाजी लोगों और छात्रों के लिए बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है.

पाचन सुधारे और ब्लोटिंग से दिलाए राहत

अधिकतर लोग जानते हैं कि मखाना फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है. दूध के साथ इसका सेवन आंतों की सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत देता है. यह पेट में जलन, भारीपन और ब्लोटिंग को भी कम करता है. सर्दियों में जब पाचन तंत्र स्लो हो जाता है, तब दूध-मखाना का कॉम्बिनेशन पेट को हल्का रखने और पाचन दुरुस्त करने में अहम भूमिका निभाता है.

मेंटल हेल्थ के लिए भी यह कॉम्बिनेशन बेस्ट

मखाने में मौजूद अमीनो एसिड और दूध में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन मिलकर दिमाग को शांत करते हैं और बेहतर नींद लाते हैं. यह तनाव, बेचैनी और मानसिक थकान को कम करते हैं. जो लोग अनिद्रा से परेशान हैं या रात में गहरी नींद नहीं आती, उनके लिए रात में दूध के साथ मखाना खाना बेहद असरदार तरीका साबित हो सकता है.

वजन घटाने में बेहद मददगार

दूध और मखाना एनर्जी से भरपूर है, लेकिन दोनों ही लो-फैट और हेल्दी प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं. मखाना लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है. यह ब्लड शुगर को भी स्टेबल रखता है, जिससे क्रेविंग घटती है. रोज रात में सीमित मात्रा में दूध के साथ लेने से वजन बढ़ता नहीं, बल्कि वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-milk-with-makhana-a-powerful-combo-for-strength-and-energy-doodh-ke-sath-makhana-khane-ke-fayde-9922200.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version