Home Lifestyle Health benefits of ginger for cough and cold in winter tips and uses...

benefits of ginger for cough and cold in winter tips and uses sa

0
14



मुंबई: ठंड के मौसम में अक्सर सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. आधुनिक दवाएं इन बीमारियों को ठीक करने में मदद करती हैं, लेकिन कई बार घरेलू नुस्खे और जड़ी-बूटियां ज्यादा असरदार साबित होती हैं. बता दें कि अदरक, जो एक साधारण जड़ है, पोषक तत्वों और औषधीय गुणों (Nutrients and medicinal properties) से भरपूर है. बता दें कि यह सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और आम बीमारियों से बचाव में मदद करता है. नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंटरी एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ (NCCIH) के अनुसार, अदरक गर्भावस्था से जुड़ी मतली और मासिक धर्म के दर्द (Nausea and menstrual pain) को कम करने में सहायक है. यह सर्दियों में होने वाली बीमारियों के लिए एक बहुत ही शानदार घरेलू उपाय है.

अपनी दिनचर्या में अदरक शामिल करें
अदरक को चाय, सूप या सप्लीमेंट के रूप में अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं. इससे आप सर्दियों की आम बीमारियों से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं अदरक के फायदों और इसे इस्तेमाल करने के तरीके..

1. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए: अदरक एंटीऑक्सिडेंट्स और जिंजरोल जैसे तत्वों से भरपूर है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं. ताजी अदरक को गर्म पानी में डालें या शहद और नींबू के साथ अदरक की चाय बनाकर पीएं.

2. खांसी में राहत के लिए: अदरक के गुण गले की जलन को कम करते हैं और खांसी में आराम पहुंचाते हैं. शहद और गर्म पानी के साथ अदरक की चाय बनाएं और पीएं.

3. मतली दूर करने के लिए: सर्दी या फ्लू से जुड़ी मतली हो या गर्भावस्था की मॉर्निंग सिकनेस, अदरक इसमें बहुत मददगार है. अदरक की चाय पिएं या अदरक की कैंडी चबाएं.

4. सूजन कम करने के लिए: अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और जकड़न को कम करते हैं. अदरक और हल्दी की चाय पिएं या अदरक के तेल का गर्म सेक करें.

5. पाचन सुधारने के लिए: अदरक पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच, और भारीपन को कम करता है. भोजन से पहले या बाद में अदरक की चाय पीएं.

6. कोल्ड सोर में मदद के लिए: अदरक के एंटीवायरल गुण कोल्ड सोर को ठीक करने में सहायक होते हैं. अदरक का पेस्ट सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं या अदरक की चाय पीएं.

7. मांसपेशियों के दर्द के लिए: सर्दियों में होने वाली मांसपेशियों की जकड़न और दर्द से राहत के लिए अदरक का उपयोग करें. गर्म पानी के टब में अदरक पाउडर डालें या अदरक युक्त तेल से मालिश करें.

शरीर में है आयरन की कमी? ये पौधा है आयरन का पावर हाउस, जानें इसके चमत्कारी फायदे

8. साइनस राहत के लिए: अदरक का नैचुरल डिकंजेस्टेंट गुण साइनस को साफ करता है. बता दें कि अदरक वाली भांप लेने या अदरक की चाय पीने से फायदा मिलता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-ginger-for-cough-and-cold-in-winter-tips-and-uses-sa-8897740.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here