Home Lifestyle Health Best Medicines for Common Cold | सर्दी जुकाम में कौन सी दवा...

Best Medicines for Common Cold | सर्दी जुकाम में कौन सी दवा सबसे फायदेमंद

0
1


Last Updated:

Best medicine for Common Cold: सर्दी-जुकाम होने पर आमतौर पर डॉक्टर पैरासिटामोल, एंटी-एलर्जिक और डी-कंजेस्टेंट जैसी दवाएं देते हैं. सर्दी-जुकाम आमतौर पर वायरल संक्रमण के कारण होता है, इसलिए एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेनी चाहिए. इसके अलावा पर्याप्त आराम, भाप लेना, गर्म फ्लूड्स का सेवन और सही देखभाल से यह 4-5 दिनों में ठीक हो जाता है. वैसे बिना दवाओं के भी यह कुछ दिनों में ठीक हो सकता है. तबीयत ज्यादा खराब हो, तब डॉक्टर से मिलकर दवाएं लें.

ख़बरें फटाफट

सर्दी-जुकाम होने पर कौन सी दवा ले सकते हैं? डॉक्टर से जान लीजिए काम की बातसर्दी-जुकाम होने पर लक्षणों के आधार पर दवाएं दी जाती हैं.

What to Take for Cold and Flu: सर्दियों में सर्दी-जुकाम की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है. छींक आना, नाक बहना और गले में खराश होना कॉमन कोल्ड के लक्षण हैं. कई बार लोगों को इसकी वजह से सिरदर्द होने लगता है और बुखार भी आ जाता है. मौसम बदलने, ठंडी हवा, कमजोर इम्यूनिटी या वायरल इंफेक्शन के कारण लोगों को यह समस्या हो जाती है. सर्दी-जुकाम खतरनाक नहीं होता है, लेकिन इसकी वजह से लोग काफी परेशान हो जाते हैं. ऐसे में लोगों का सबसे कॉमन सवाल होता है कि सर्दी जुकाम में कौन सी दवा लेनी चाहिए? इस बारे में डॉक्टर से सबसे सेफ दवा जान लेते हैं, जो तुरंत राहत दे सकती है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर ड. सोनिया रावत ने Bharat.one को बताया कि सर्दी-जुकाम का इलाज लक्षणों के आधार पर किया जाता है. अगर सर्दी–जुकाम के साथ बुखार, सिरदर्द या शरीर में दर्द है, तो लोगों को पैरासिटामोल लेने की सलाह दी जाती है. यह दर्द और बुखार दोनों से राहत दिलाती है. अगर किसी को बहुत ज्यादा छींक आ रही हैं, नाक बह रही है या एलर्जी जैसे लक्षण हैं, तो इस कंडीशन में एंटी एलर्जिक दवा दी जाती है. अगर नाक बंद होना, भारीपन लगना या सांस लेने में कठिनाई होती है, तो ऐसे में डी-कंजेस्टेंट टैबलेट या नेजल ड्रॉप्स दिए जाते हैं.

एंटीबायोटिक दवाएं बिल्कुल न लें

डॉक्टर सोनिया रावत ने बताया कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सामान्य सर्दी-जुकाम का मुख्य कारण वायरस होता है, इसलिए एंटीबायोटिक दवा नहीं दी जाती हैं. एंटीबायोटिक दवाएं बैक्टीरिया इंफेक्शन से राहत दिलाती हैं और वायरल इंफेक्शन में इनसे कोई फायदा नहीं होता है. बिना वजह के एंटीबायोटिक दवाएं लेने से एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस पैदा हो सकता है. इसलिए सर्दी-जुकाम में इन दवाओं को लेना ठीक नहीं है. अगर किसी को बैक्टीरियल इंफेक्शन है, तब डॉक्टर उसे एंटीबायोटिक देते हैं.

घरेलू उपाय भी दिलाते हैं राहत

डॉक्टर की मानें तो सर्दी-जुकाम होने पर दवाएं लेने के बजाय कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं. भाप लेना, गर्म पानी पीना, पानी में नमक डालकर हल्के गरारे करना और गर्म फ्लूड लेना फायदेमंद माना जाता है. ज्यादातर वायरल जुकाम 3 से 5 दिनों में खुद ही ठीक हो जाता है. अगर बुखार लगातार बढ़ता जाए, सांस लेने में तकलीफ हो, सीने में दर्द आए या जुकाम 10 दिनों से अधिक रहे, तो डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं. टेस्ट रिपोर्ट के बाद डॉक्टर सही ट्रीटमेंट करेंगे.

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी-जुकाम होने पर कौन सी दवा ले सकते हैं? डॉक्टर से जान लीजिए काम की बात


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-which-is-best-medicine-for-cold-and-cough-what-doctor-recommends-sardi-ki-tablet-konsi-hai-ws-n-9892635.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here