Home Lifestyle Health brigh-your-skin-in-winter-make-this-magical-toner-at-home-natural-glow-return, सर्दियों में स्किन चमकानी है, घर पर बनाएं ये जादुई टोनर,...

brigh-your-skin-in-winter-make-this-magical-toner-at-home-natural-glow-return, सर्दियों में स्किन चमकानी है, घर पर बनाएं ये जादुई टोनर, मिनटों में लौट आएगा नेचुरल ग्लो

0
0


Last Updated:

Beauty Tips: सर्दियां शुरू होते ही सबसे पहले हमारा चेहरा रूखा, खुरदुरा और बेजान सा दिखने लगता है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि बिना ज्यादा झंझट और बिना महंगे प्रोडक्ट के स्किन फिर से मुलायम और ग्लोइंग दिखे. इसी के लिए एक सिंपल सा घरेलू उपाय काफी है. यहां जानेंगे कि कैसे एक होममेड टोनर कुछ ही मिनटों में आपकी स्किन को चमकदार और हाइड्रेटेड बना सकता है.

रोज वाटर

सर्दियां आते ही स्किन सबसे पहले रूखी होने लगती है. साथ ही चेहरे की नमी घट जाती है और ग्लो भी फीका पड़ जाता है. ऐसे में रोज वॉटर और ग्लिसरीन का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए जादू जैसा काम करता है. ये तुरंत आपकी त्वचा पर softness और natural glow लेकर आता है.

होममेड टोनर

रोज वॉटर और ग्लिसरीन को मिलाकर बनाया जाने वाला एक नैचुरल टोनर है. ये स्किन को हाइड्रेट करता है और उसे मुलायम बनाए रखता है. इससे चेहरे पर हल्की सी चमक तुरंत नजर आने लगती है. सर्दियों में ये स्किन को नुकसान से भी बचाता है.

सामग्री

घर पर इसे बनाना बहुत आसान है. इसके लिए आपको सिर्फ ताजा गुलाब की पंखुड़ियां, पानी और ग्लिसरीन, साथ ही इसे स्टोर करने के लिए एक कांच की साफ बोतल चाहिए. इन तीन चीजों से आपका टोनर तैयार हो जाता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

कैसे तैयार करें

एक पैन में पानी गर्म करें और उबाल आने दें. अब इसमें गुलाब की पंखुड़ियां डालकर 7–10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. जब पानी हल्का गुलाबी हो जाए तो गैस बंद कर दें. जब यह पानी ठंडा हो तो छलनी से छान लें और बस रोज वॉटर तैयार हो गया.

ग्रीसलीन

तैयार रोज वॉटर लें और उसमें 2–3 चम्मच ग्लिसरीन डालें. उसके बाद दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें, ताकि एकसार हो जाए. अब इस मिश्रण को एक एयरटाइट ग्लास बोतल में भर दें. आप चाहे दो इसे फ्रीज में रख दें. ये होम मेड टोनर फ्रिज में रखने से कई दिन चल जाता है.

रात को लागयें

रात को सोने से पहले इसे रुई पर लेकर चेहरे पर लगाएं. ये टोनर की तरह स्किन को हाइड्रेट और साफ रखता है. मेकअप से पहले इसे प्राइमर की तरह भी लगाया जा सकता है. नियमित इस्तेमाल से स्किन और भी मुलायम और ग्लोइंग हो जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Beauty Tips: सर्दियों में चाहिए ग्लोइंग स्किन, घर पर तैयार करें ये जादुई टोनर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-brigh-your-skin-in-winter-make-this-magical-toner-at-home-natural-glow-return-local18-9892593.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here