Last Updated:
Health News: प्रकृति में एक ऐसा पौधा है, जो जहरीला तो है, लेकिन उसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. इसके पत्तों को हल्का गर्म कर दर्द वाली जगह पर बांधने से आराम मिलता है. ग्रामीण इलाकों में यह तरीका आज भी अपनाया जाता है.
अक्सर हम सड़क किनारे या खाली जमीन पर उगे मदार के पौधे को यूं ही नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद में मदार को बेहद उपयोगी औषधीय पौधा माना गया है. इसे अलग-अलग क्षेत्रों में आक, मदार या अकौआ भी कहा जाता है. इसके पत्ते, फूल, जड़ और दूध (सफेद रस) कई बीमारियों में काम आते हैं.
Bharat.one से बातचीत के दौरान वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि मदार का उपयोग जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया में किया जाता है. इसके पत्तों को हल्का गर्म कर दर्द वाली जगह पर बांधने से आराम मिलता है. ग्रामीण इलाकों में यह तरीका आज भी अपनाया जाता है.
मदार के पौधे का सफेद रस: जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि मदार का रस औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. सीमित मात्रा में इसका उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है. दाद, खुजली और फंगल संक्रमण में इसका प्रयोग लाभ दे सकता है. हालांकि यह रस काफी तेज होता है, इसलिए बिना जानकारी या विशेषज्ञ की सलाह के इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वरना त्वचा पर जलन या नुकसान हो सकता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
मदार के फूलों का भी खास महत्व: जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि आयुर्वेद में इसके फूलों का उपयोग खांसी, कफ और सांस से जुड़ी परेशानियों में किया जाता है. सूखे फूलों से बनी कुछ आयुर्वेदिक दवाएं श्वसन तंत्र को मजबूत करने में सहायक मानी जाती हैं. वहीं इसकी जड़ का उपयोग पाचन से जुड़ी कुछ समस्याओं में किया जाता है, जिससे पेट साफ रखने में मदद मिलती है.
इसके अलावा मदार का पौधा सूजन कम करने और घाव भरने में भी सहायक माना जाता है. पुराने समय में लोग इसके पत्तों का लेप बनाकर फोड़े-फुंसी या घाव पर लगाते थे. इससे घाव जल्दी सूखने में मदद मिलती थी. कुछ लोग इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला पौधा भी मानते हैं.
हालांकि विशेषज्ञ यह भी चेतावनी देते हैं कि मदार का गलत या अधिक मात्रा में उपयोग नुकसानदायक हो सकता है. इसका दूध जहरीला भी हो सकता है, इसलिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों को इससे दूर रहना चाहिए. किसी भी तरह के इलाज के लिए पहले वैद्य या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. कुल मिलाकर, सड़क किनारे उगने वाला मदार का पौधा देखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसके अंदर औषधियों का खजाना छिपा है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-calotropis-plant-grows-by-roadside-treasure-trove-of-medicinal-properties-benefits-local18-10005004.html
