Last Updated:
Testicular Temperature Effects: अंडकोष का तापमान बढ़ने से स्पर्म काउंट, हार्मोन बैलेंस और पुरुष प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है. टाइट कपड़े, लंबे समय तक बैठना और ज्यादा गर्मी इसके बड़े कारण हैं. वक्त रहते इन बातों पर ध्यान न दिया जाए, तो लोग कम उम्र में ही नपुंसकता का शिकार हो सकते हैं.
Can Heat Damage Testicles: हमारे शरीर में कई अंग होते हैं, जिनका टेंपरेचर अलग-अलग होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पुरुषों के शरीर में अंडकोष का तापमान शरीर के बाकी हिस्सों से थोड़ा कम रहता है और इसके पीछे एक खास वजह होती है. अंडकोष का सही तापमान स्पर्म बनने और पुरुष रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी होता है. आज की लाइफस्टाइल, टाइट कपड़े, लंबे समय तक बैठना, लैपटॉप गोद में रखना और जरूरत से ज्यादा गर्म माहौल में रहना अंडकोष का तापमान बढ़ा सकता है. हैरानी की बात यह है कि अधिकतर पुरुषों को इसके नुकसान के बारे में पता ही नहीं होता है.
कई रिसर्च बताती हैं कि अंडकोष का तापमान बढ़ने से सबसे पहला असर स्पर्म प्रोडक्शन पर पड़ता है. ज्यादा गर्मी में स्पर्म की संख्या कम हो सकती है और उनकी मूवमेंट भी कमजोर हो जाती है. लंबे समय तक तापमान बढ़ा रहने से पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्या तक हो सकती है, जो कई बार अस्थायी और कभी-कभी स्थायी भी बन सकती है. अंडकोष सिर्फ स्पर्म ही नहीं बनाते, बल्कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन भी यहीं से निकलता है. जब अंडकोष का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, तो टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन प्रभावित हो सकता है. इसका असर पुरुषों की एनर्जी, मसल्स, यौन क्षमता और मूड पर भी पड़ सकता है.
लगातार गर्मी की वजह से अंडकोष में भारीपन, जलन या हल्का दर्द महसूस हो सकता है. कई बार लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह संकेत हो सकता है कि अंडकोष पर अतिरिक्त दबाव या हीट स्ट्रेस पड़ रहा है. कुछ मामलों में सूजन या स्किन इरिटेशन भी हो सकता है. ज्यादा तापमान अंडकोष के आसपास की नसों को फैलाने में भूमिका निभा सकता है, जिससे वैरिकोसील नाम की समस्या हो सकती है. इस स्थिति में नसें फूल जाती हैं और ब्लड फ्लो प्रभावित होता है. वैरिकोसील भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी की एक बड़ी वजह मानी जाती है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि टाइट अंडरवियर पहनना, घंटों बाइक या कुर्सी पर बैठना, गोद में लैपटॉप रखना और बहुत गर्म पानी से नहाना अंडकोष का तापमान बढ़ा सकता है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि ढीले कपड़े पहनें, बीच-बीच में ब्रेक लें और शरीर को ठंडा रखने की आदत डालें. छोटी-छोटी सावधानियां पुरुषों की प्रजनन सेहत को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती हैं. अगर आपको अंडकोष से संबंधित कोई दिक्कत होती है, तो इस बारे में डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
About the Author

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-what-happens-when-testicular-temperature-rises-andkosh-ka-normal-temperature-kitna-hota-hai-10112691.html
















