Home Lifestyle Health Desi Ghee Benefits for Skin Cure Dryness and Wrinkles | देसी घी...

Desi Ghee Benefits for Skin Cure Dryness and Wrinkles | देसी घी से झुर्रियों और ड्राई स्किन को कहें अलविदा

0
0


Last Updated:

Desi Ghee Improves Skin Health: देसी घी आयुर्वेद में अमृत माना जाता है, जो त्वचा को अंदर से पोषण देता है. देसी घी लगाने से स्किन की ड्राइनेस कम हो सकती है और झुर्रियां कम हो सकती हैं. देसी घी स्किन पर नेचुरल ग्लो लाता है. घी का सेवन करना ही नहीं, बल्कि इसे स्किन पर लगाने से गजब के फायदे मिल सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

त्वचा के लिए बेहतरीन क्रीम है देसी घी ! ड्राई स्किन से दिलाएगा राहतस्किन पर रात को देसी घी लगाने से ड्राइनेस दूर हो सकती है.

Desi Ghee for Skin Care: देसी घी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. देसी घी में पोषक तत्वों का भंडार होता है, जो सेहत को सुधारने में मदद करता है. आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए घी का इस्तेमाल किया जाता है. आयुर्वेद में शुद्ध घी को अमृत कहा जाता है. आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो देसी घी सिर्फ खाना ही लाभकारी नहीं है, बल्कि इसे स्किन पर लगाने से गजब के फायदे मिल सकते हैं. आंतों की कब्ज दूर करने से लेकर घी हड्डियों को मजबूती देता है. मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि देसी घी आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकता है. यह आपकी स्किन के लिए बेहतरीन क्रीम से भी ज्यादा असरदार होता है. घी त्वचा को अंदर से पोषण देता है, ड्राइनेस कम करता है और नेचुरल ग्लो लाता है.

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार आयुर्वेद में घी को शीतल, स्निग्ध और रसायन माना गया है. घी वात और कफ को संतुलित रखने में भी मदद करता है. ये दोष स्किन डिजीज की मुख्य वजह माने जाते हैं. इन दोषों से राहत दिलाने में देसी घी बेहद कारगर साबित हो सकता है. देसी घी त्वचा को गहराई से पोषण देता है और गंदगी को खत्म कर चेहरे की डेड सेल्स को हटाकर ग्लो लाने में भी मदद करता है. खास बात ये है कि घी में एजिंग को रोकने की क्षमता होती है. चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को कम करने के लिए घी का सेवन करना लाभकारी रहता है. आमतौर पर यह सभी स्किन टाइप के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

जानकारों की मानें तो देसी घी त्वचा को नरम बनाता है और सर्दियों में होने वाली ड्राइनेस से बचाता है. हालांकि घी के सेवन का तरीका और कुछ सावधानियां जाननी भी जरूरी हैं. पहले ये जानते हैं कि घी का इस्तेमाल कब और कैसे करना है. घी को सीमित मात्रा में भोजन में शामिल कर सकते हैं. सुबह और दोपहर के भोजन में घी का उपयोग किया जा सकता है. इसके अलावा रात के समय घी को चेहरे के रूखे हिस्से पर भी लगाया जा सकता है. हालांकि घी का सेवन करने में कुछ सावधानियां बरतना जरूरी हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति का पाचन तंत्र कमजोर है, तो सीमित मात्रा में घी का इस्तेमाल करें. अगर ऑयली स्किन है, तब भी घी का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि ये मुहांसों और एक्ने का कारण बन सकता है. दिल के मरीज और डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को भी देसी घी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. दिल से जुड़े रोगियों को कम चिकनाई खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि घी कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है, जो दिल के रोगी के लिए खतरा है. अगर आपको हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तब भी आप इसका सेवन करने से पहले डाइटिशियन या डॉक्टर की सलाह लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

त्वचा के लिए बेहतरीन क्रीम है देसी घी ! ड्राई स्किन से दिलाएगा राहत


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-desi-ghee-amazing-benefits-for-skin-natural-remedy-for-wrinkles-and-dryness-desi-ghee-ke-fayde-10116076.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here