Home Lifestyle Health Drink Castor Oil with Milk at Night for a Clean Stomach |...

Drink Castor Oil with Milk at Night for a Clean Stomach | पेट साफ करने के लिए रात को दूध में मिलाकर पिएं अरंडी का तेल

0
1


Last Updated:

Best Constipation Cure: अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं हो रहा है, तो दूध में अरंडी का तेल मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है. अरंडी का तेल एक प्राकृतिक लेक्सेटिव की तरह काम करता है. रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में 1-2 चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पीने से सुबह पेट पूरी तरह साफ हो जाता है. यह उपाय पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकता है.

अरंडी का तेल पेट साफ करने में बेहद असरदार होता है.

Natural Way To Clean Stomach: अक्सर लोग पेट साफ न होने की शिकायत करते हैं. जब पेट साफ नहीं होता है, तो इसे कब्ज (Constipation) की समस्या माना जाता है. आजकल कब्ज कॉमन समस्या बन चुकी है. अनियमित खानपान, पानी की कमी, जंक फूड का ज्यादा सेवन और तनावपूर्ण लाइफस्टाइल इसकी मुख्य वजह हैं. जब पेट ठीक से साफ नहीं होता, तो शरीर में गैस, एसिडिटी, सिरदर्द, मुंह का स्वाद खराब होना और आलस्य जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. अगर आप भी अक्सर पेट साफ न होने की शिकायत करते हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए अरंडी का तेल (Castor Oil) इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर इस तेल को रात में दूध के साथ लिया जाए, तो सुबह पेट पूरी तरह साफ हो सकता है.

स्वास्थ्य से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट बताती है कि अरंडी का तेल एक नेचुरल लेक्सेटिव यानी पेट साफ करने वाला तत्व है. इसमें मौजूद रिकिनोलिक एसिड आंतों की मसल्स को एक्टिव करता है और मलत्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है. यही कारण है कि इसे लंबे समय से कब्ज और पाचन समस्याओं के लिए घरेलू इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. अगर अरंडी के तेल को गुनगुने दूध के साथ मिलाकर पीना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है. दूध इसके प्रभाव को हल्का करता है और पेट पर कोमल असर डालता है. रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में 1 से 2 चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पीने से सुबह मल त्याग आसान हो जाता है और पेट पूरी तरह साफ महसूस होता है.

अरंडी का तेल सिर्फ पेट साफ करने में ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है. इससे लिवर और आंतें साफ होती हैं और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है. शरीर हल्का महसूस होता है, चेहरे पर निखार आता है और त्वचा पर होने वाले दाने या मुंहासे भी कम हो जाते हैं. अरंडी का तेल पेट साफ करने में बेहद असरदार होता है, लेकिन इसका सेवन बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए. एक डोज में 1 से 2 चम्मच तेल ही पर्याप्त होता है. इसे रोज नहीं, बल्कि सप्ताह में 1 या 2 बार लेना चाहिए. गर्भवती महिलाएं, बच्चे या पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों वाले लोग इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना न करें.

अगर महीनों से पेट साफ नहीं हो रहा है और दवाइयां असर नहीं दिखा रही हैं, तो अरंडी का तेल और दूध का यह घरेलू नुस्खा आपके लिए कारगर हो सकता है. यह पूरी तरह प्राकृतिक, सस्ता और आसानी से उपलब्ध उपाय है. सही मात्रा और तरीके से सेवन करने पर यह न केवल पेट की सफाई करता है, बल्कि पूरे शरीर को अंदर से डिटॉक्स कर देता है. कब्ज से राहत पाने के लिए सिर्फ दवा या तेल पर निर्भर न रहें. रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं, आहार में फाइबर युक्त चीजें जैसे दलिया, फल, सलाद और हरी सब्जियां शामिल करें. नियमित व्यायाम, योग और पेट की मालिश भी पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करें.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

महीनों से पेट नहीं हो रहा साफ? रात को दूध में मिलाकर पी लें यह देसी चीज


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-drink-castor-oil-with-milk-at-night-natural-remedy-for-constipation-relief-arandi-ke-tel-ke-fayde-9780268.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version