Home Lifestyle Health Gobhi Manchurian can be a health hazard: गोभी मंचूरियन सेहत के लिए...

Gobhi Manchurian can be a health hazard: गोभी मंचूरियन सेहत के लिए बन सकता है खतरा, जानें कारण

0
0


Last Updated:

शाम के समय सड़क किनारे लगे ठेलों पर गरमागरम गोभी मंचूरियन देखकर किसी का भी मन ललचा जाना स्वाभाविक है. कम कीमत, तेज मसाला स्वाद और आकर्षक रंग इसे युवाओं और बच्चों के बीच बेहद पसंदीदा बनाते हैं. लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वाद के चक्कर में खाया जाने वाला यह फास्ट फूड धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.

सड़क पर बिकने वाले मंचूरियन में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें सेहत के लिए सुरक्षित नहीं होतीं. साफ-सफाई की कमी, बार-बार इस्तेमाल किया गया तेल और हानिकारक रसायन गंभीर बीमारियों की वजह बन सकते हैं. इसे बार-बार खाने से सिरदर्द, पेट की समस्याएं ही नहीं, बल्कि लंबे समय में दिल, लिवर और किडनी से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

गोबी मंचूरियन का स्वाद बढ़ाने के लिए अजीनोमोटो (MSG) का जमकर इस्तेमाल किया जाता है. यह दिमाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है. अधिक मात्रा में सेवन करने से सिरदर्द, मतली, चक्कर और सीने में दर्द जैसी समस्याएं देखी गई हैं. बच्चों के लिए यह और भी खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इससे उनकी वृद्धि और एकाग्रता पर असर पड़ सकता है.

मंचूरियन को लाल और चमकदार बनाने के लिए कई बार आर्टिफिशियल रंगों का उपयोग किया जाता है. शोध बताते हैं कि ये रंग पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं और लंबे समय तक सेवन करने पर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं. साथ ही, ये किडनी और लिवर के कामकाज को भी धीमा कर देते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

सड़क किनारे लगे ठेलों पर अक्सर एक ही तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा तेल ट्रांस फैट से भर जाता है, जो धमनियों में रुकावट पैदा कर सकता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाता है. वहीं, मैदा से बनी ग्रेवी और कोटिंग ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती है, जिससे मोटापा और डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है.

इसके अलावा कई जगहों पर फूलगोभी को ठीक से साफ नहीं किया जाता. इसमें मौजूद कीड़े और बैक्टीरिया टाइफाइड, हैजा और पेट के संक्रमण का कारण बन सकते हैं. साफ-सफाई की कमी से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन गंभीर रूप ले सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गोभी मंचूरियन सेहत के लिए बन सकता है खतरा, जानें कारण


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-roadside-gobhi-manchurian-can-be-a-health-hazard-know-why-ws-l-10019090.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version