Home Lifestyle Health Hair Care Tips : इसका पानी रोक देगा झड़ते हुए बाल, डैंड्रफ...

Hair Care Tips : इसका पानी रोक देगा झड़ते हुए बाल, डैंड्रफ से भी मिलेगी मुक्ति

0
5


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Hair Care Tips : बदलता मौसम, गलत खानपान, अधिक केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स और प्रदूषण से बालों का टूटना आम हो चुका है. टूटते बालों को रोकने के लिए एक ओर महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स हैं, दूसरी तरफ हैं कुछ घरेलू उपाय.

X

लौंग का पानी लगाएंगे तो बाल झड़ना बंद! घर पर बनाएं ये नेचुरल सीरम, हेयर फॉल होगा

रामपुर. अच्छे बाल किसे नहीं चाहिए. घने, मजबूत और चमकदार बाल न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि अच्छे पोषण और सही देखभाल का भी संकेत हैं. बदलते मौसम, गलत खानपान, ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और प्रदूषण की वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. टूटते बालों को रोकने के लिए हम महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, जबकि कुछ घरेलू उपाय भी टूटते बालों को रोक सकते हैं. लौंग का पानी एक ऐसा ही एक रामबाण उपाय है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है. ये एक प्राकृतिक सीरम की तरह काम करता है और बालों को झड़ने से रोकता है.

सिल्की और सुलझे

लौंग में यूजेनॉल (Eugenol) नामक तत्व पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है. इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और डैंड्रफ की समस्या को दूर करते हैं. अगर बाल ज्यादा झड़ रहे हैं या रूखे और बेजान हो गए हैं, तो लौंग का पानी उन्हें मजबूत और चमकदार बना सकता है. इसके नियमित इस्तेमाल से बाल सिल्की और सुलझे हुए नजर आते हैं.

कैसे बनाएं लौंग का पानी 

इसे बनाना बेहद आसान है. एक गिलास पानी में 2-3 लौंग डालें और 5-10 मिनट तक उबालें. जब पानी हल्का ठंडा हो जाए तो इसे छानकर स्प्रे बॉटल में भर लें. इस पानी को बालों की जड़ों और लंबाई पर स्प्रे करें. ये नेचुरल सीरम की तरह काम करेगा और बालों को मजबूती देगा. इसे लगाने के 20-30 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें. हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से बाल घने, मजबूत और चमकदार बनते हैं.

लौंग पानी के दूसरे फायदे
लौंग का पानी सिर्फ बालों की ग्रोथ ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सिर की खुजली और स्कैल्प इंफेक्शन को भी कम करता है. अगर किसी को बार-बार डैंड्रफ की समस्या होती है तो ये उसका भी समाधान करता है. ये बालों की नमी बनाए रखता है, जिससे वे रूखे और बेजान नहीं लगते. अगर आप बिना केमिकल वाले किसी आसान उपाय की तलाश में हैं तो लौंग का पानी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसे आजमाकर देखें और अपने बालों को पहले से ज्यादा मजबूत और खूबसूरत बनाएं.

homelifestyle

झड़ते बालों के लिए रामबाण है ये पानी, डैंड्रफ से भी दिलाएगा मुक्ति


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-hair-care-tips-natural-hair-serum-home-remedy-strong-hair-laung-pani-ke-fayde-local18-9032376.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version