Home Lifestyle Health Hair transplant: हेयर ट्रांसप्लांट से पहले जान लीजिए ये बातें, नहीं तो...

Hair transplant: हेयर ट्रांसप्लांट से पहले जान लीजिए ये बातें, नहीं तो लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी अधूरा रह जाएगा बालों का सपना, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

0
2


Last Updated:

ऐसे में अक्सर लोग सोचते हैं कि आखिर हेयर ट्रांसप्लांट में बाल लिए कहां से जाते हैं, तो आपको बता दें कि सिर का जो पीछे का हिस्सा होता है. वहां के बाल कभी नहीं गिरते हैं. वहीं से बालों को लेकर आगे की ओर सिर पर लग…और पढ़ें

X

हेयर ट्रांसप्लांट से पहले यहां लें सलाह

नई दिल्ली: नौकरी हो या फिर सोशल मीडिया आजकल सफल वही है जो देखने में खूबसूरत लगता है, लेकिन आजकल तेजी से बदलती हुई लाइफ स्टाइल की वजह से लोगों के बाल कम उम्र में ही गिर रहे हैं. खास तौर पर पुरुषों की बात करें तो कई बार लाइफ स्टाइल के साथ ही जेनेटिक कारण होने की वजह से उनके बाल कम उम्र में ही गिर रहे हैं. जिस वजह से उनका आत्मविश्वास भी बालों के न होने की वजह से कम हो जाता है. ऐसे में हर कोई हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा ले रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि हेयर ट्रांसप्लांट क्या है. इसमें कितना खर्चा आता है. इसे कैसे किया जाता है और तो और हेयर ट्रांसप्लांट करते समय आपको किन बातों का विशेष तौर पर ख्याल रखना है. यही जानने के लिए जब हमने डीएचआई यानी डायरेक्ट हेयर इंप्लांटेशन के सीईओ अजय बंसल से बात की, तो उन्होंने बताया कि ज्यादातर बाल गिरते हैं सामने से, किनारे से या फिर क्राउन एरिया से यानी बीचों बीच से. ऐसे में अक्सर लोग सोचते हैं कि आखिर हेयर ट्रांसप्लांट में बाल लिए कहां से जाते हैं, तो आपको बता दें कि सिर का जो पीछे का हिस्सा होता है वहां के बाल कभी नहीं गिरते हैं. वहीं से बालों को लेकर आगे की ओर सिर पर लगाया जाता है. पीछे का हिस्सा जहां से बाल लिए जाते हैं उसे सेफ डोनर एरिया बोलते हैं. इसके अलावा बाल कहीं से नहीं लिए जाते हैं.

क्या होती है हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया

सीईओ अजय बंसल ने बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट में दर्द नहीं होता है. अगर कम एरिया के बाल झड़े हैं, तो एक दिन में ही हेयर ट्रांसप्लांट हो जाता है और 6 से 7 घंटे के अंदर हम हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले को घर भेज देते हैं, लेकिन अगर ज्यादा एरिया पर बाल नहीं है तो उसे करने में दो दिन का वक्त लगता है. उन्होंने बताया कि इसमें बहुत ही कम मात्रा में एनेस्थीसिया दिया जाता है यानी बेहोश किया जाता है. उसके बाद ट्रांसप्लांट किया जाता है. उन्होंने बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट की कोई उम्र नहीं है किसी भी उम्र में इसे कराया जा सकता है. उनके यहां हाईटेक तकनीक को अपनाया जा रहा है जिस वजह से 100 फीसदी मामले सफल हैं.

कौन नहीं करवा सकता हेयर ट्रांसप्लांट

डायबिटीज के मरीज नहीं करवा सकते हेयर ट्रांसप्लांट.

कैंसर के मरीज ट्रांसप्लांट ठीक होने के बाद करवा सकते हैं

हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर के मरीज जब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते वह हेयर ट्रांसप्लांट नहीं करवा सकते.

हेयर ट्रांसप्लांट के बाद ध्यान रखने वाली बातें

डॉ. अजय बंसल ने बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट के बाद लगभग एक हफ्ते तक कई बातों का ख्याल रखना होता है. जैसे, आपको स्विमिंग करने से बचना होगा. प्रदूषण से बालों को बचाना होगा. स्मोकिंग और ड्रिंकिंग नहीं करनी होगी. बालों में पसीना नहीं आने देना होगा. बालों को धूप से बचाना होगा. एक्सरसाइज करने से एक हफ्ते तक परहेज करना होगा. जिनके बालों में ज्यादा पसीना आता है वो सर्दियों में हेयर ट्रांसप्लांट करवाएं या फिर हेयर ट्रांसप्लांट के बाद एक हफ्ते तक खुद को पसीने से बचाएं

homelifestyle

हेयर ट्रांसप्लांट से पहले जानें ये बातें, नहीं तो अधूरा रह जाएगा बालों का सपना


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-hair-transplant-know-these-things-before-hair-transplant-otherwise-your-dream-of-hair-will-remain-unfulfilled-even-after-spending-lakhs-of-rupees-expert-gave-this-advice-local18-9164815.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version