Home Lifestyle Health Health Benefits of Sleeping Naked at Night | रात में बिना कपड़ों...

Health Benefits of Sleeping Naked at Night | रात में बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

0
1


Last Updated:

Benefits of Sleeping Without Clothes: रात में बिना कपड़ों के सोना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि सेहत सुधारने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है. इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है, त्वचा को आराम मिलता है, तनाव कम होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है. जानिए कैसे यह आदत आपकी सेहत को सुधार सकती है.

ख़बरें फटाफट

रात में कपड़े उतारकर सोना फायदेमंद ! सेहत में रातोंरात हो जाता है सुधाररात को बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

Naked Sleep at Night Benefits: अधिकतर लोग सोते समय हल्के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, क्योंकि रात में टाइट कपड़े पहनने से लोग अनफंकर्ट महसूस करते हैं. कई लोग नाइट सूट पहनकर भी सोना पसंद करते हैं. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो रात में पूरे कपड़े उतारकर यानी बिना कपड़ों के सोते हैं. क्या आप जानते हैं कि रात को बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है? कई रिसर्च में पता चला है कि बिना कपड़ों के सोने की आदत आपके शरीर ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी लाभकारी होती है. इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

कई रिसर्च बताती हैं कि जब आप बिना कपड़ों के सोते हैं, तो शरीर के तापमान को कंट्रोल करना आसान होता है, जिससे नींद गहरी होती है. शरीर का तापमान अगर रात को थोड़ा गिरता है, तो यह ब्रेन को संकेत देता है कि नींद का समय हो गया है. इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और नींद के दौरान बार-बार उठने की संभावना कम हो जाती है. बिना कपड़ों के नींद लेने का एक फायदा और है कि यह शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को कम करने में मदद करता है. जब शरीर ठंडा रहता है, तो तनाव हार्मोन नियंत्रित होता है और मूड अच्छा बना रहता है. यह आपको रिलैक्स महसूस कराता है, जिससे चिंता दूर हो जाती है.

पूरे दिन कपड़ों में बंद रहने के कारण त्वचा को हवा नहीं मिल पाती है, जिससे रैशेज, खुजली और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. रात को बिना कपड़ों के सोने से त्वचा को खुली हवा मिलती है, जिससे स्किन हेल्दी बनी रहती है. महिलाओं के लिए यह आदत विशेष रूप से फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि इससे उनके यौन अंगों में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है. शरीर का तापमान नीचे रहने से ब्राउन फैट सक्रिय होता है, जो शरीर में कैलोरी बर्न करने में सहायक होता है. यह ब्राउन फैट न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है. इससे नींद के दौरान भी फैट बर्निंग की प्रक्रिया चलती रहती है.

रात में बिना कपड़ों के सोने से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी बेहतर हो सकती है. टाइट अंडरवियर या गर्म वातावरण में सोने से स्पर्म काउंट पर असर पड़ सकता है. खुला वातावरण अंडकोषों को ठंडा रखता है, जिससे उनमें स्वस्थ स्पर्म बनने की संभावना बढ़ जाती है. जो कपल्स बिना कपड़ों के एक साथ सोते हैं, उनके बीच भावनात्मक जुड़ाव ज्यादा देखा जाता है. स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट ऑक्सीटोसिन हार्मोन को बढ़ाता है, जो प्यार और अपनापन बढ़ाने में मदद करता है. इससे रिश्ता गहरा होता है और मानसिक संतुलन भी बना रहता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रात में कपड़े उतारकर सोना फायदेमंद ! सेहत में रातोंरात हो जाता है सुधार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-sleeping-naked-at-night-science-surprisingly-good-for-your-health-raat-me-bina-kapdo-ke-sone-ke-fayde-9689690.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here