Last Updated:
Giloy Health Benefits In Hindi : भारतीय आयुर्वेद में गिलोय को एक चमत्कारी पौधा माना जाता है. गिलोय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक जैसे कई गुण हमें कई शारीरिक रोगों और परेशानियों को ठीक करने में मदद करते है. आइए जानते हैं गिलोय के फायदे के बारे में…
Giloy Health Benefits In Hindi : भारतीय आयुर्वेद में गिलोय को सबसे शक्तिशाली जड़ी-बूटियों में से एक माना जाता है. संस्कृत में इसे “अमृत का पौधा” कहा जाता है. आयुर्वेद में इसे एक चमत्कारी पौधा माना जाता है क्योंकि यह कई शारीरिक रोगों और परेशानियों को ठीक करने में कारगर है. गिलोय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं गिलोय किन-किन बीमारियों में फायदेमंद है…
কীভাবে খাবেন গিলয়? সারা রাত এক থেকে আধ ইঞ্চি গিলয়ের লতা বা ডাল জলে ভিজিয়ে রাখতে হবে। তারপর সকালে এটি জলের সঙ্গে মিশিয়ে খালি পেটে পান করতে হবে। এতে অনেক সাধারণ রোগ থেকে মুক্তি পাওয়া যাবে।গিলয় সেবনে শরীরের রোগ প্রতিরোধ ক্ষমতা বৃদ্ধি পায়। এতে উপস্থিত অ্যান্টিঅক্সিডেন্ট এবং অ্যান্টিবায়োটিক-ধর্মী নানা বৈশিষ্ট্য আমাদের রোগের বিরুদ্ধে লড়াই করতে সাহায্য করে।
गिलोय का सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है. यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने और इंसुलिन हार्मोन के उत्पादन में भी मदद करता है. यह इंसुलिन टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके लिए हर रोज सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच गिलोय का रस और आंवला मिलाकर सेवन करें.
गिलोय आंखों की रोशनी बढ़ने में मददगार होती है. इसके लिए आप गिलोय के पत्ते को रात भर पानी में भिगो दें. फिर सुबह इसका रस शहद में मिलाकर पी लें. इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है.
अगर आपको बार-बार बुखार आने की समस्या है, तो इसके लिए गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है. गिलोय बुखार से लड़ने में मदद करता है और बुखार से राहत दिलाता है. गिलोय तेज़ बुखार और टाइफाइड को ठीक करने में भी कारगर साबित है. इसके लिए गिलोय को रात भर पानी में भिगोकर रख दें. फिर सुबह इसको गर्म पानी में भिगोकर आधा कप पानी डालकर पी लें.
गिलोय के रस का नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे कब्ज और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है. रोज़ाना एक गिलास पानी में एक गिलास गिलोय का रस मिलाकर पीने से पेट की समस्याओं से राहत मिल सकती है.
इसके अलावा, गिलोय में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं, रोज़ाना एक गिलास गर्म पानी में गिलोय का रस मिलाकर पीने से चेहरे की त्वचा जवां बनी रहती है. ( इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.)
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-health-care-tips-know-the-amazing-health-benefits-of-giloy-its-cure-for-digestion-fever-and-control-blood-sugar-9826657.html
