Home Lifestyle Health Health Tips:जानवर हो या इंसान, लकवा बीमारी में रामबाण हैं ये नीली...

Health Tips:जानवर हो या इंसान, लकवा बीमारी में रामबाण हैं ये नीली पत्तियां, एक्सपर्ट से जानें चबाने का तरीका

0
7


Last Updated:

Health Tips: आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं जिससे लकवा जैसी बीमारी भी ठीक हो जाती है. दरअसल छतरपुर जिले में आज भी लोग अपराजिता की पत्तियों से लकवा जैसी बीमारी ठीक कर लेते हैं. साथ ही जानवरों का लकवा भी इन पत्तियों से ठीक हो जाता है. जानें सेवन का तरीका 

Aparajita Benifits

अपराजिता के पत्ते आपने अपने आसपास जरूर देखे होगें. इसके फूलों की खुशबू भी मनमोहक होती है. अपराजिता के फूल को शंखपुष्पी के नाम से जाना जाता है. यह नीले और सफेद रंग का फूल होता है.

Health Tips

अपराजिता के फूलों का ही नहीं, इसकी पत्तियों का भी इस्तेमाल कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है. अपराजिता के फूल, पत्ते और जड़ सभी का औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

Health Tips

लेकिन इसके पत्तों के खास उपयोग से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. इसके पत्तों में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं.

Health Tips

छतरपुर के रहने वाले वेदाचार्य पंडित राजकुमार शुक्ला बताते हैं कि अपराजिता पौधा अपने आप में अनोखा है. ये दुनिया का ऐसा दुर्लभ पौधा है जिसके औषधीय उपयोग जानकर हर कोई हैरान हो जाता है.

Health Tips

पंडित राजकुमार के मुताबिक अपराजिता की दो वैरायटी होती हैं जिसमें सफेद और नीला अपराजिता शामिल है. नीला और सफेद दोनों अपराजिता की पत्तियों से लकवा ठीक होता है. हमारे आसपास ज्यादातर नीला अपराजिता ही देखने को मिलता है. सफेद अपराजिता हर जगह देखने को नहीं मिलता है.

Health Tips

पंडित राजकुमार के अनुसार लगातार 8 दिन अपराजिता की मुठ्ठी भर पत्तियों को बांटकर पानी में घोलकर सेवन करने से इंसान और पशुओं का लकवा खत्म हो जाता है. अगर आप पिसी पत्तियों को पानी में घोलकर नहीं पीना चाहते हैं तो आप लगातार 8 दिन तक मुठ्ठी भर पत्तियों को भी चबा सकते हैं. 8 दिन सेवन के बाद इसका रिजल्ट आपको देखने को मिल जाएगा.

Health Tips

अपराजिता के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है. इससे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा साबित हो सकता है. अगर आप अपने ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं.

Health Tips

साथ ही इसके सेवन से सिरदर्द और सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है. अस्थमा की समस्या में भी इसकी पत्तियों से काफी लाभ हो सकता है. अपराजिता के पत्तों का काढ़ा पीने से गले में होने वाली टॉन्सिल या घाव का इलाज किया जा सकता है. इसके लिए अपराजिता की 10 से 15 पत्तियां लें, इसे 1 गिलास पानी में डालकर आधा होने तक पकाएं. इसके बाद इसे चाय की तरह पिएं. इसका सेवन करने से गले के घाव को जल्दी कम किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

लकवा बीमारी में रामबाण हैं ये नीली पत्तियां, एक्सपर्ट से जानें चबाने का तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-health-tips-leaves-remedy-for-paralysis-chewing-method-local18-9615181.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here