Last Updated:
How much salt is right : ज्यादा नमक सेहत के लिए खतरनाक है, ये तो सभी जानते हैं, लेकिन इसकी सही मात्रा कितनी है. ज्यादा नमक खाने से कई बीमारियां हो सकती हैं. जिन्हें हाइपरटेंशन की समस्या ज्यादा है, उनके लिए ये जहर है. नमक का उपयोग कम करने के लिए सलाद और फल के साथ ऊपर से जो नमक लेते हैं, उसे न लें. सेंधा नमक और काला नमक भी खतरनाक हो सकता है. Bharat.one ने मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. ज्योति सिंह से बात की. डॉ. ज्योति ने ICMR की रिपोर्ट के हवाले से कई जरूरी चीजें बताई हैं.
मिर्जापुर. अगर आप दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइये. 24 घंटे में एक चम्मच से ज्यादा नमक खाने पर शरीर पर काफी इफेक्ट पड़ता है. ये आपको कई मुसीबत में डाल सकता है. मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. ज्योति सिंह बताती हैं कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रतिदिन एक चम्मच से कम नमक का सेवन करें. इसके उपयोग को कम करने के लिए सलाद और फल के साथ ऊपर से जो नमक लेते हैं, उसे न लें. दैनिक उपयोग में आयोडीन युक्त नमक का ही सेवन करें. सेंधा नमक और काला नमक का नियमित उपयोग नहीं करें.
डाइटिसिशियन ज्योति सिंह Bharat.one से कहती हैं कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की रिपोर्ट के अनुसार, दिन में बस एक चम्मच नमक का सेवन करना चाहिए. इससे ज्यादा सेवन करना खतरनाक है. लेकिन जिस हिसाब से बीमारियां खासकर हाइपरटेंशन की समस्या ज्यादा हो रही है, अगर इसका कम से कम सेवन करें तो ज्यादा अच्छा है. खाने में नमक के बिना स्वाद खत्म हो जाता है, लेकिन सलाद में कुछ भी लेने से बचें. ऊपर से नमक तो बिल्कुल भी छिड़ककर नहीं खाएं. अधिक नमक वाले जो नास्ते हों, जैसे एविनिंग स्नैक्स मठरी व नमकीन इत्यादि के सेवन करने से बचें. जो पैकिंग फूड हैं, उसमें ज्यादा नमक का इस्तेमाल होता है, इसलिए इन्हें भी खाने से परहेज करें.
हो जाएगा घेंघा
डॉ. ज्योति सिंह के मुताबिक, दैनिक उपयोग के लिए आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करना चाहिए. सेंधा नमक और काला नमक का प्रयोग कभी-कभी करें. अगर आपको लगता है कि सेंधा नमक खाने से आपके बीपी (ब्लड प्रेशर) कंट्रोल रहता है तो यह गलतफहमी है. सेंधा नमक हमारे ब्लड प्रेशर को उतना ही प्रभावित करता है, जितना सामान्य नमक करता है. सेंधा नमक आपके जेब के खर्च को जरूर बढ़ा सकता है, लेकिन आपके सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं है. अगर रेगुलर सेंधा नमक का उपयोग कर रहे हैं तो घेंघा और थायराइड जैसी समस्याओं को न्यौता देने का काम करेंगे. इसलिए आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करें.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-much-salt-right-in-a-day-mirzapur-dietitian-dr-jyoti-singh-local18-10138223.html







