Home Lifestyle Health Khichdi Health Benefits In Hindi: न दवा चाहिए-न ही औषधि…घर में बनाकर...

Khichdi Health Benefits In Hindi: न दवा चाहिए-न ही औषधि…घर में बनाकर खाएं ये डिश, खूब मिलेंगे विटामिन-प्रोटीन, वजन भी रहेगा कंट्रोल!

0
10



Last Updated:

Khichdi Health Benefits In Hindi: सिर्फ दवा और औषधि से ही आपको ताकत नहीं मिलती. घर पर बनने वाली डिश भी आपको बलवान बना सकती है. डॉक्टर ने बताया कैसे.

Khichdi Health Benefits In Hindi: कुछ लाइट और स्वादिष्ट खाना हो तो हर कोई दाल-चावल और खिचड़ी का नाम देता है. स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी ये ऑप्शन बहुत फायदेमंद होते हैं. मेरठ मेडिकल एसोसिएशन की सचिव डॉक्टर सुमित उपाध्याय ने इस बारे में Bharat.one को बताया. उन्होंने बताया इसको लेकर अबकी बार आईएमए द्वारा सामूहिक रूप से भोजन की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें खिचड़ी का ही सेवन मकर संक्रांति के पावन पर्व किया जाएगा.

खिचड़ी खाने के फायदे
डॉ सुमित उपाध्याय ने बताया कि भारतीय संस्कृति में विभिन्न पर्व पर जो खाने से संबंधित व्यवस्था रखी गई हैं. उसका वैज्ञानिक अर्थ भी होता है. उन्होंने कहा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर देखने को मिलता है कि देश में खिचड़ी दान एवं उपयोग किया जाता है. वहीं, अगर स्वास्थ्य के तौर पर देखा जाए तो दाल चावल एक  पौष्टिक आहार है. हर वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक होता है. उन्होंने बताया कि अमेरिका के एक न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस में सबसे पौष्टिक खाना माना है. दावा है कि यह हल्का और पौष्टिक दोनों होता है. इसे खाने से कई सारी समस्याएं दूर रहती हैं.

छोटे बच्चों के लिए खिचड़ी के फायदे
डॉक्टर विजय सिंह का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए भी खिचड़ी व दाल चावल काफी लाभदायक होते है. सर्दी के मौसम में घी भी डाल दिया जाए तो सेहत के लिए और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है. क्योंकि दाल चावल में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों के निर्माण सहायक होता है. इसमें फाइबर भी खूब पाया जाता है जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने का काम करता है. इतना ही नहीं दाल चावल में विटामिन बी, विटामिन ई, आयरन, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं. दाल चावल में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो वजन कम करने में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें – ठंड में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो शरीर में हो जाएगी सूजन, काम नहीं करेंगे हाथ-पांव!

मिलेंगे ढेर सारे पोषक तत्व
1. दाल-चावल को दुनिया का सबसे पौष्टिक खाना माना गया है. इसे खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-A विटामिन-D, विटामिन-E, विटामिन-B1, विटामिन-C, विटामिन-K और एंटीऑक्सीडेंट मिल जाते हैं.
2. इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-A विटामिन-D, विटामिन-E, विटामिन-B1, विटामिन-C, विटामिन-K और एंटीऑक्सीडेंट मिल जाते हैं.
3. ऐसे में आप भी दाल चावल को उपयोग कर सकते हैं. हालांकि, अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई एलर्जी हो तो आप एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले.

मेरठ के अस्‍पताल और डॉक्‍टर्स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें…
https://www.local18.in/meerut/

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-khichdi-nutrients-health-benefits-in-hindi-control-weight-dal-chawal-khane-ke-fayde-local18-8953501.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version