Home Lifestyle Health makoya health benefits for relief from fever jaundice and kidney problems

makoya health benefits for relief from fever jaundice and kidney problems

0
4


बागपत: मकोय एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हुए बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सरफराज अहमद ने Bharat.one से बातचीत करते हुए बताया कि मकोय आसानी से बाजार में उपलब्ध होती है और इसका शरीर पर बड़ा ही चमत्कारी प्रभाव होता है.

मकोय क्यों है फायदेमंद?
मकोय में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं और विटामिन C भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बुखार, पीलिया, तथा किडनी से जुड़ी समस्याओं को जल्दी ठीक करने में मदद करता है.

अन्य बीमारियों में मकोय के लाभ
यह मुंह के छालों को भी ठीक करता है और बालों को काला और घना बनाने के साथ-साथ पेट, लीवर की समस्याओं और सीने में जलन को भी ठीक करता है. मकोय में गठिया और बाय जैसी समस्याओं को ठीक करने के भी औषधीय गुण होते हैं, जो लीवर की सूजन को ठीक करने में सहायक हैं.

कमाल का है इस पत्ते का रस, बड़े से बड़े कान दर्द का चुटकी में करता है इलाज

मकोय का सही इस्तेमाल
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि मकोय का आंतरिक और बाहरी दोनों रूपों में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका चूर्ण दूध या पानी के साथ लिया जा सकता है, वहीं इसका लेप बनाकर शरीर पर भी लगाया जाता है. इसके उपयोग से शरीर पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता और यह शरीर में चमत्कारी फायदे करती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-makoya-benefits-for-relief-from-fever-jaundice-and-kidney-problems-local18-8713314.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here