Home Lifestyle Health Navjot Kaur Sidhu Cow Urine Cancer Claim Controversy | गौमूत्र और कैंसर...

Navjot Kaur Sidhu Cow Urine Cancer Claim Controversy | गौमूत्र और कैंसर इलाज पर नवजोत कौर सिद्धू का वीडियो वायरल

0
1


Last Updated:

Cancer Treatment Controversy: पूर्व कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो में गौमूत्र को कैंसर में फायदेमंद बताया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई डॉक्टर्स इस बात पर भड़क गए और मामला बढ़ने पर नवजोत कौर ने सोशल साइट X पर अपनी सफाई दी. डॉक्टर्स की मानें तो कैंसर के मरीजों को इलाज पर ध्यान देना चाहिए और भ्रामक बातों से बचना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

नवजोत कौर के एक वायरल वीडियो पर बहस छिड़ गई है.

Can Cow Urine Cure Cancer: कैंसर एक घातक बीमारी है, लेकिन सही समय पर इसका इलाज करा लिया जाए, तो मरीज की जान बच सकती है. देश में कई ऐसे लोग मौजूद हैं, जो कैंसर को मात दे चुके हैं. कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात देने का कारनामा कांग्रेस की पूर्व नेता नवजोत कौर सिद्धू भी कर चुकी हैं. कुछ साल पहले वे स्टेज 4 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं, लेकिन सही ट्रीटमेंट और लाइफस्टाइल चेंजेस से उन्होंने कैंसर फ्री होने में कामयाबी हासिल की. नवजोत सभी कैंसर पेशेंट्स के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं, लेकिन अब उनके वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है.

कुछ दिनों पहले नवजोत कौर सिद्धू कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज से मिली थीं. इसका एक वीडियो 31 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे यह स्वीकार करती नजर आईं कि स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर से जूझते वक्त उन्होंने एलोपैथिक इलाज के साथ-साथ गौमूत्र का सेवन और उससे स्नान भी किया. वीडियो में कैंसर से लड़ने में गौमूत्र को भी फायदेमंद बताया गया. इसके बाद बहस शुरू हो गई कि गौमूत्र से क्या वाकई कैंसर ठीक हो सकता है. कई डॉक्टर्स ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर आपत्ति जताई. मेडिकल एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी कि ऐसे दावे कैंसर मरीजों के लिए भ्रामक और खतरनाक साबित हो सकते हैं. जब यह मामला बढ़ा, तब नवजोत कौर ने 3 फरवरी को सोशल साइट X पर सफाई दी.




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-navjot-kaur-sidhu-cow-urine-viral-video-triggers-debate-on-social-media-oncologist-warns-people-10147674.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version