Last Updated:
Plastic Bottle Disadvateges: अक्सर लोगों को प्लास्टिक की बोतल में पानी पीते हुए देखा होगा, लेकिन ये सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है और इससे जान भी जा सकती है.
पानी
हाइलाइट्स
- प्लास्टिक बोतल में पानी पीने से कैंसर का खतरा बढ़ता है.
- प्लास्टिक बोतल से लीवर और किडनी पर बुरा असर पड़ता है.
- मिट्टी की बोतल पानी को ठंडा और शुद्ध रखती है.
जमशेदपुर. आज के समय में ज्यादातर लोग प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीते हैं. खासकर जब वे कोल्ड ड्रिंक या मिनरल वाटर की बोतल खरीदते हैं, तो उसे फेंकने के बजाय घर में लाकर बार-बार इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है?
डॉक्टर बिजेंद्र कुमार, जो पिछले 30 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत हैं, बताते हैं कि प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. प्लास्टिक की बोतलें एक खास तरह के केमिकल से बनती हैं, जो समय के साथ पानी में घुलने लगते हैं. जब हम इस पानी का सेवन करते हैं, तो ये केमिकल हमारे शरीर में पहुंचकर धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं.
प्लास्टिक की बोतल से होने वाले नुकसान
1. कैंसर का खतरा – प्लास्टिक में मौजूद केमिकल्स शरीर में धीरे-धीरे जमा होते रहते हैं और लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं.
2. डायबिटीज और हार्मोनल असंतुलन – प्लास्टिक में मौजूद विषैले तत्व शरीर के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकते हैं, जिससे डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
3. इम्यूनिटी कमजोर होती है – प्लास्टिक की बोतल का पानी लंबे समय तक पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कमजोर हो सकती है.
4. लीवर और किडनी पर असर – प्लास्टिक से निकलने वाले केमिकल लीवर और किडनी पर बुरा प्रभाव डालते हैं, जिससे इन अंगों की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है.
कौन-सी बोतल का इस्तेमाल करें?
प्लास्टिक की जगह आप कुछ अन्य सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
मिट्टी की बोतल – सबसे शुद्ध और प्राकृतिक विकल्प. पानी को ठंडा रखती है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं.
तांबे की बोतल – यह पानी को शुद्ध करती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है,
कांच की बोतल – बिना किसी केमिकल के यह पानी को सुरक्षित रखती है.
स्टील की बोतल – मजबूत और टिकाऊ, यह पानी को लंबे समय तक सुरक्षित रखती है.
मिट्टी की बोतल क्यों है खास?
इन दिनों बाजार में सुंदर और आकर्षक मिट्टी की बोतलें उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत मात्र 100 रुपए से शुरू होती है. यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है.
1. प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी – मिट्टी की बोतल बिना किसी बिजली की खपत के पानी को ठंडा रखती है, जिससे फ्रिज के ठंडे पानी की जरूरत नहीं पड़ती.
2. शुद्धता बनाए रखती है – मिट्टी के प्राकृतिक गुण पानी को ताजगी से भरपूर रखते हैं और किसी भी प्रकार के केमिकल्स से मुक्त रखते हैं.
3. स्वाद में सुधार – मिट्टी के घड़े या बोतल में रखा पानी स्वाद में मीठा और हल्का महसूस होता है.
4. पाचन में मददगार – मिट्टी का पानी शरीर को ठंडा रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.
लोग मिट्टी की बोतल को क्यों पसंद कर रहे हैं?
बाजार में मिट्टी की बोतल खरीदने आईं सुषमा जी बताती हैं कि वे पिछले कई सालों से मिट्टी के घड़े और बोतल में ही पानी पीती हैं. उनका कहना है, \”मिट्टी का पानी न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है. इसके अलावा, हमें फ्रिज के ठंडे पानी की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे बिजली की भी बचत होती है.\”
Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand
March 19, 2025, 14:26 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-drinking-water-from-plastic-bottles-can-cause-cancer-kideney-fail-and-dangerous-diseases-local18-9111804.html

















