Home Lifestyle Health Ozempic price In India| डायबिटीज-मोटापा कंट्रोल करने वाले ओज़ेम्पिक इंजेक्शन की कीमत...

Ozempic price In India| डायबिटीज-मोटापा कंट्रोल करने वाले ओज़ेम्पिक इंजेक्शन की कीमत क्या है

0
1


Last Updated:

Ozempic Cost In India: भारत में ओज़ेम्पिक इंजेक्शन लॉन्च हो चुका है. इसे डेनमार्क से इंपोर्ट किया जाएगा. इसके एक पेन डिवाइस की किमत 2200 से शुरू है. इसकी खुराक डॉक्टर के परामर्श के आधार लेना होगा.

आज से खरीद सकेंगे डायबिटीज-मोटापा कंट्रोल करने वाला इंजेक्शन, जानें कीमत

भारत में टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने वाला इंजेक्शन ओज़ेम्पिक लॉन्च हो गया है. ये इंजेक्शन दुनियाभर में अपने वेट लॉस इफेक्ट के लिए फेमस है. मेडिकल पर ओज़ेम्पिक 0.25 मिलीग्राम, 0.5 मिलीग्राम और 1 मिलीग्राम की मात्रा में ‘फ्लेक्सटच पेन’ के रूप में उपलब्ध होगा.

यह आसान, सप्ताह में एक बार इस्तेमाल होने वाला पेन डिवाइस है, जिसकी शुरुआती कीमत 2,200 रुपये प्रति सप्ताह है. कंपनी ने यहां घोषणा की कि प्रत्येक पेन में सप्ताह में एक बार लेने के लिए चार खुराक होती हैं. हालांकि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए बैलेंस्ड डाइट, फिजिकल एक्टिविटी की जरूरत होगी. इसके साथ ही कुछ मामलों में इंसुलिन भी साथ में लेना पड़ सकता है. ऐसे में यदि आप ओज़ेम्पिक लेने का प्लान कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से पहले परामर्श जरूर करें.

महीनेभर की दवा की कीमत

ओज़ेम्पिक इंजेक्शन लेने वाले मरीज को शुरुआत में चार हफ्तों तक 0.25 मिलीग्राम की खुराक दी जाएगी, जिसकी कुल लागत 8,800 रुपये होगी. इसके बाद, डॉक्टर के निदान के अनुसार, मरीज या तो अगले स्टेप में जाएगा, जिसमें कम से कम चार हफ्तों तक 0.5 मिलीग्राम की खुराक दी जाएगी, जिसकी लागत 10,170 रुपये होगी, या फिर ‘स्टेप’ चरण में जाएगा, जिसमें प्रति सप्ताह 1 मिलीग्राम की खुराक दी जाएगी, जिसकी मासिक लागत 11,175 रुपये होगी.

10 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2023-24 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कंपनी ने कहा कि भारत में 101 मिलियन यानी की 10 करोड़ 10 लाख (लगभग 11.4 प्रतिशत आबादी) लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं. कंपनी ने आगे कहा कि देश में 136 मिलियन लोग प्रीडायबिटीज से ग्रसित हैं और 254 मिलियन लोग सामान्य मोटापे से ग्रस्त हैं, जो एक तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौती का संकेत है जिसके लिए प्रभावी, साक्ष्य-आधारित उपचारों की आवश्यकता है.

क्या वजन घटाने के लिए ओज़ेम्पिक सेफ है?

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि टाइप 2 मधुमेह होने पर ही ओज़ेम्पिक का उपयोग करें. इसके बजाय,ओज़ेम्पिक बनाने वाली नोवो नॉर्डिस्क कंपनी के वजन घटाने वाली दवा वेगोवी शुरू करने के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

आज से खरीद सकेंगे डायबिटीज-मोटापा कंट्रोल करने वाला इंजेक्शन, जानें कीमत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-diabetes-obesity-control-injection-ozempic-in-india-know-the-price-ws-l-9957398.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here