Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Patharchatta Leaves Benefits: पत्थरचट्टा का पौधा कई बीमारियों को ठीक कर सकता है. खासतौर पर पथरी के इलाज के लिए इसे वरदान माना जाता है.
अजूबा फूल: पत्तियों से पथरी और त्वचा की समस्याओं का इलाज!”
Patharchatta Leaves Benefits: पौधे सिर्फ फूलों के लिए ही नहीं होते हैं. उनके कई सारे फायदे होते हैं. ऐसा ही एक पौधा है पत्थरचट्टा. इसे मदर ऑफ थाउजेंड्स के नाम से भी जाना जाता है. यह पौधा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. कई बीमारियों को ठिकाने लग देता है. इसको इस्तेमाल करना भी मुश्किल नहीं है. आयुर्वेद डॉक्टर हर्षवर्धन के मुताबिक, इस पौधे का रस किडनी स्टोन (पथरी) के इलाज में भी काम आता है.
अगर आपको पथरी की समस्या है तो इस पौधे का रस आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.
पत्थरचट्टा पौधे के फायदे
अजूबा फूल का रस जलन और सूजन को भी कम करता है. इसे त्वचा पर लगाने से घाव जल्दी भरते हैं और त्वचा रोगों से भी छुटकारा मिलता है. अगर किसी की त्वचा पर कोई संक्रमण हो या घाव हो, तो यह फूल बहुत लाभकारी हो सकता है.
इसे भी पढ़ें – गरीबों को भी बनना है बलवान…तो सर्दियों में जरूर खाएं ये फल, खूब मिलेगा प्रोटीन-विटामिन, चमक उठेगा चेहरा!
और क्या खास है इस पौधे में?
यह पौधा उष्णकटिबंधीय जलवायु में बहुत अच्छा है. अगर आपके पास गर्म और नम जगह है, तो इसे उगाना बेहद आसान है. इसकी खासियत यह है कि इसे बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है और यह जल्दी बढ़ता है. तो अगर आप भी अपने घर में एक प्राकृतिक उपचार रखना चाहते हैं, तो अजूबा फूल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. गाजीपुर की शिव वाटिका में आपको पौधा मिल जाएगा.
पत्थरचट्टा एक ऐसा पौधा है जो न केवल आपके बगीचे को सुंदर बनाता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी वरदान साबित हो सकता है. इसका रस खासतौर से पथरी के मरीजों के लिए उत्म माना जाता है. हां, इस रस का सेवन करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Ghazipur,Uttar Pradesh
January 24, 2025, 14:36 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-patharchatta-leaves-benefits-for-stone-treatment-good-for-skin-by-doctor-local18-8982835.html

















