Benefits of Potato Vs Sweet Potato: भारत के हर घर में आलू खाया जाता है. इसे सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जी माना जा सकता है. आलू को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और इसका स्वाद भी जबरदस्त होता है. जबकि सर्दियों के मौसम में बाजार में आलू जैसा दिखने वाला शकरकंद भी मिलने लगता है. यह एक फल है, जिसमें आलू से मिलते-जुलते पोषक तत्व होते हैं. कई लोग आलू को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद मानते हैं, जबकि कुछ लोग शकरकंद खाने की सलाह देते हैं. अब सवाल उठता है कि लोगों को हेल्दी रहने के लिए आलू और शकरकंद में से किसे डाइट में शामिल करना चाहिए? चलिए इस बारे में डाइटिशियन से हकीकत जान लेते हैं.
कौशांबी के यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. भावना गर्ग ने बताया कि आलू में विटामिन C, पोटैशियम और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की एनर्जी की जरूरतें पूरी करते हैं. आलू के कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं. उबले हुए आलू का सेवन पाचन को बेहतर बनाता है और यह पेट के लिए हल्का होता है. विटामिन C से भरपूर आलू शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है, जबकि पोटैशियम मसल्स और हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है. हालांकि तले हुए आलू को ज्यादा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे ज्यादा खाने से नुकसान होता है.
डाइटिशिन ने बताया कि शकरकंद भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह आलू के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होता है. शकरकंद में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए रखता है. इसमें विटामिन A का भंडार होता है, जो आंखों की रोशनी और त्वचा की सेहत के लिए लाभकारी है. शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. शकरकंद खाने से हार्ट हेल्थ को भी मजबूती मिलती है.
डॉ. भावना गर्ग के मुताबिक अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं, तो शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल करना बेहतर रहेगा. शकरकंद में फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ वेट लॉस में मदद करता है. हालांकि अगर आपको इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत हो, तो आलू एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हालांकि आलू को उबालकर खाना ही फायदेमंद होता है. इसे तलकर या डीप फ्राई करके खाने से बचना चाहिए. फ्राई करने से आलू में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है.
यह भी पढ़ें- लहसुन खाने का क्या है बेस्ट टाइम, 90% लोग कर बैठते हैं गलती, इस वक्त खाएंगे तो दवा जैसा होगा असर !
FIRST PUBLISHED : December 19, 2024, 12:06 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-sweet-potato-vs-potato-which-is-healthier-for-you-dietitian-explains-aloo-jyada-faydemand-ya-shakarkand-8905364.html
