Home Lifestyle Health Sexual Health Disorders Explained | गुप्त रोग क्या होते हैं और इनका...

Sexual Health Disorders Explained | गुप्त रोग क्या होते हैं और इनका सही इलाज क्या है | Gupt Rog Ka Ilaj Kya Hai

0
0


Last Updated:

Sexual Health Problems: रिप्रोडक्टिव हेल्थ और यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गुप्त रोग कहा जाता है. अधिकतर लोग इन बीमारियों के बारे में शर्म या डर की वजह से खुलकर बात नहीं करते हैं. इसकी वजह से लोग सही समय पर इलाज नहीं करा पाते हैं और नीम-हकीम के चक्कर में पड़ जाते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो सही इलाज से ये समस्याएं पूरी तरह ठीक हो सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

रिप्रोडक्टिव हेल्थ और यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गुप्त रोग कहा जाता है.

Gupt Rog Ka Sahi Ilaj Kya Hai: हमारे समाज में आज भी कई बातों को लेकर चर्चाएं नहीं होती हैं, जिनमें से एक गुप्त रोग हैं. आप सोच रहे होंगे कि भला यह कौन सी बीमारी है, जिसका अजीब सा नाम है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जननांगों, यौन स्वास्थ्य या रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को आमतौर पर गुप्त रोग कहा जाता है. जानकारी की कमी और सामाजिक झिझक के कारण लोग इन बीमारियों को लंबे समय तक छिपाते रहते हैं, जिससे समस्या गंभीर हो जाती है. इसके बाद नीम-हकीम के चक्कर में पड़ जाते हैं और बीमारी ठीक नहीं हो पाती है. डॉक्टर्स की मानें तो ये रोग शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में सभी लोगों को सही समय पर डॉक्टर से मिलकर ट्रीटमेंट कराना चाहिए.

नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल के कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट डॉ. मधुर राठी ने Bharat.one को बताया कि गुप्त रोग महिला और पुरुष दोनों को हो सकते हैं. पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन, प्रीमेच्योर इजेक्युलेशन, प्राइवेट पार्ट में खुजली, स्पर्म से जुड़ी समस्या और सेक्सुअल ट्रांसमिटेड जैसी परेशानियां होती हैं, तब इन्हें लोग गुप्त रोग कहना शुरू कर देते हैं. ये सभी रोग इलाज योग्य हैं, लेकिन इसके लिए मरीज को सही समय पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. अधिकतर लोग गुप्त रोगों के बारे में बताने से इसलिए शर्माते हैं, क्योंकि समाज में इन्हें गलत नजर से देखा जाता है. जानकारी की कमी, झूठे विज्ञापनों और घरेलू नुस्खों पर भरोसा भी लोगों को डॉक्टर तक पहुंचने से रोकता है. यही वजह है कि कई मरीज बिना सही इलाज के लंबे समय तक परेशानी झेलते रहते हैं.

डॉक्टर राठी के मुताबिक गुप्त रोगों का समय पर इलाज बेहद जरूरी है. अगर आपको इन परेशानियों से जुड़े संकेत नजर आएं, तो उन्हें नजरअंदाज न करें. इन परेशानियों के कारण आपकी शादीशुदा जिंदगी में प्रॉब्लम्स पैदा हो सकती हैं और मेंटल परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. सही जांच से बीमारी की पहचान कर इलाज शुरू करना ही सबसे सुरक्षित तरीका है. गुप्त रोगों का इलाज पूरी तरह संभव है. ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और अन्य जरूरी जांचों के बाद डॉक्टर दवाओं, काउंसलिंग और लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैं. यौन संचारित रोगों में दोनों पार्टनर का इलाज जरूरी होता है, ताकि संक्रमण दोबारा न फैले.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर की सलाह है कि गुप्त रोगों को लेकर शर्म या डर को छोड़कर खुलकर बात करें. यह सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, न कि कोई सामाजिक अपराध. समय पर डॉक्टर से परामर्श लेने से न केवल बीमारी ठीक होती है, बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक शांति भी बनी रहती है. सही जानकारी, जागरुकता और इलाज से गुप्त रोगों पर पूरी तरह काबू पाया जा सकता है. लोगों को इन परेशानियों को लेकर हमेशा डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए और नीम-हकीम के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

गुप्त रोग क्या होते हैं? आखिर इन्हें बताने में क्यों शर्माते हैं लोग


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-what-are-sexual-health-disorders-why-people-hesitate-to-talk-about-them-gupt-rog-kya-hota-hai-10097764.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version