Home Lifestyle Health Should Diabetes Patients Go to Gym Fitness Expert Explains | डायबिटीज मरीजों...

Should Diabetes Patients Go to Gym Fitness Expert Explains | डायबिटीज मरीजों के लिए जिम करना सही है या नहीं

0
1


Last Updated:

Gym Workouts for Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है. फिटनेस एक्सपर्ट बताते हैं कि सही तरीके और सावधानी के साथ जिम में व्यायाम करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और सेहत बेहतर होती ह…और पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों को जिम करनी चाहिए या नहीं? वर्कआउट करें, तो कैसे करें शुरूशुगर के मरीजों के लिए जिम करना नुकसानदायक नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनी चाहिए.
Diabetes and Exercise: डायबिटीज के मरीजों को हर काम बेहद सावधानी के साथ करना पड़ता है, ताकि उससे उनका ब्लड शुगर लेवल गड़बड़ न हो. खानपान से लेकर फिजिकल एक्टिविटी तक शुगर के मरीजों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है. कई लोग डायबिटीज के इलाज के साथ-साथ फिटनेस पर भी ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर सवाल उठता है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए जिम जाना सही है या नहीं? शुगर के कई मरीज डर के मारे जिम नहीं जाते हैं और फिजिकल एक्टिविटी करना भी छोड़ देते हैं. अगर अगर आपको भी यह कंफ्यूजन है, तो चलिए इस बारे में फिटनेस एक्सपर्ट से ही सच्चाई जान लेते हैं.

नोएडा की फोर्टियर फिटनेस एकेडमी के सर्टिफाइड ट्रेनर देव सिंह ने Bharat.one को बताया कि डायबिटीज के मरीज भी सावधानी के साथ जिम में जाकर एक्सरसाइज कर सकते हैं. रेगुलर एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है और इससे वजन घटाने में भी आसानी होती है. जिम में की जाने वाली कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होती हैं. हालांकि जिम शुरू करने से पहले डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर ही जिम में आपको वर्कआउट रूटीन अपनाना चाहिए और जिम हमेशा क्वालिफाइड ट्रेनर के दिशानिर्देशों के अनुसार करनी चाहिए, ताकि उनकी सेहत न बिगड़े.

फिटनेस एक्सपर्ट की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए जिम में वर्कआउट करते समय कुछ विशेष सावधानियां भी अपनानी चाहिए. सबसे पहले वर्कआउट करने से पहले और वर्कआउट के बाद ब्लड शुगर लेवल की जांच करनी चाहिए, ताकि अचानक गिरावट या बढ़ोतरी का पता चल जाए. शुगर के मरीजों को अपने साथ खाने-पीने की कुछ चीजें जरूर रखनी चाहिए, ताकि शुगर लेवल कम होने पर उनका सेवन किया जा सके. इसके अलावा जिम में हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है. एक्सरसाइज के दौरान खुद को ज्यादा थका हुआ महसूस होने पर तुरंत आराम करना चाहिए. परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

फिटनेस एक्सपर्ट यह भी बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए वर्कआउट की शुरुआत धीरे-धीरे करनी चाहिए. शुरुआत में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग या योग करना बेहतर रहता है. धीरे-धीरे ताकत बढ़ाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो को जोड़ा जा सकता है. एक्सरसाइज के दौरान सही पोश्चर और तकनीक का भी ध्यान रखना जरूरी है ताकि चोट से बचा जा सके. जिम में डायबिटीज मरीजों को अपने खानपान का भी खास ख्याल रखना चाहिए. वर्कआउट से पहले और बाद में सही समय पर और संतुलित आहार लेना जरूरी है. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है. साथ ही जंक फूड और ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये ब्लड शुगर को अचानक बढ़ा सकते हैं.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

डायबिटीज के मरीजों को जिम करनी चाहिए या नहीं? वर्कआउट करें, तो कैसे करें शुरू


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-should-diabetes-patients-go-to-the-gym-fitness-expert-advice-kya-sugar-ke-marij-gym-ja-sakte-hai-ws-el-9608979.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version