Home Lifestyle Health Tips to plan healthy pregnancy in diabetes| मेरी वाइफ को डायबिटीज है,...

Tips to plan healthy pregnancy in diabetes| मेरी वाइफ को डायबिटीज है, बेबी प्लानिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें

0
0


Last Updated:


Can A Diabetic Patient Get Pregnant: डायबिटीज की शिकायत वाली महिलाओं के लिए कंसीव करने से लेकर डिलीवरी तक का पूरा प्रोसेस बहुत मुश्किल भरा होता है. लेकिन कुछ सावधानियों के साथ हेल्दी प्रेगनेंसी की पॉसिबिलिटी को बढ़ाया जा सकता है.

मेरी वाइफ को डायबिटीज है, हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए हमें क्या करना चाहिए?

डायबिटीज की बीमारी आज के समय में एक कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम बनती जा रही है. इसमें सबसे ज्यादा खतरा उन महिलाओं को है, जो शादीशुदा नहीं है या फैमिली प्लानिंग कर रही है. क्योंकि डायबिटीज फर्टिलिटी को इफेक्ट करता है, जिससे कंसीव करने में मुश्किल हो सकती है. इतना ही नहीं डायबिटीज से गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत को भी खतरा होता है.

ऐसे में यदि आप को या आपकी वाइफ को पहले से डायबिटीज है और आप बेबी प्लान करना चाहते हैं, तो इसके लिए यहां बतायी गई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

डायबिटीज से प्रेग्नेंसी में क्या रिस्क होता है
Diabetes.org.uk के मुताबिक, डायबिटीज के कारण प्रेगनेंट महिला की आंखों और किडनी में समस्या हो सकती है. इसके अलावा ये बीमारी गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत को भी प्रभावित करती है. ऐसे में बच्चा गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम जैसे स्पाइना बिफिडा, जिसमें स्पाइन पूरी तरह डेवलप नहीं हो पाता है के साथ पैदा हो सकता है. इसके अलावा मिसकैरेज और C-सेक्शन डिलीवरी के चांसेस काफी ज्यादा बढ़ जाता है.

डायबिटीज में फैमिली प्लानिंग कर रहे तो ध्यान रखें ये बातें-

ब्लड शुगर स्टेबल रखें

यदि आपकी वाइफ को डायबिटीज है, तो फैमिली प्लानिंग का सबसे पहला स्टेप पेशेंट के ब्लड शुगर को स्टेबल रखना है. वरना कंसीव करना मुश्किल हो सकता है. इसके लिए आप डॉक्टर के साथ परामर्श करके इसके लिए जरूरी उपायों को अपना सकते हैं.

बिना डॉक्टर के सलाह के दवा न खाएं

कुछ दवाएं गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत के लिए सही नहीं होते हैं. ऐसे में यदि आप डायबिटीज के लिए कोई दवा खा रहे हैं, तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें.

हेल्दी खाना जरूरी

हेल्दी प्रेग्नेंसी के खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है. लेकिन जब डायबिटीज की बीमारी पहले से मौजूद हो तो इसे लेकर अनदेखी मुश्किल पैदा कर सकती है. कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर हेल्दी डाइट ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करती है. फोलिक एसिड की ज्यादा खुराक लेने का भी सुझाव दिया जाता है, क्योंकि यह न्यूरल ट्यूब डिसऑर्डर को रोकने में मदद कर सकता है, जो अनियंत्रित ब्लड शुगर वाली महिलाओं में ज्यादा आम हैं.

इन चीजों से परहेज करें

हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए एल्कॉहल, सिगरेट, फास्ट फूड के सेवन से परहेज रखना जरूरी है. थोड़ी सी भी मात्रा आपके प्रेंग्नेंसी को जोखिमभरा बना सकती है. इसके अलावा ज्यादा बैठे न रहें, फिजिकल एक्टिविटी आपके ब्लड शुगर और इससे होने वाले रिस्क को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

मेरी वाइफ को डायबिटीज है, हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए हमें क्या करना चाहिए?

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-to-plan-healthy-pregnancy-if-my-wife-has-diabetes-ws-l-9956519.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here