Last Updated:
बदलते खान-पान के कारण लगातार लोगों में पथरी की समस्या देखी जा रही है जिस कारण लोग अक्सर परेशान रहते हैं ऐसे में अगर आप भी पथरी जैसी समस्या से परेशान है तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पथरी जैसी समस्या से आप छुटकारा पा सकते हैं. पथरी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप प्रतिदिन दिन में 4 से 5 लीटर पानी का से
Kidney Stone: बदलते खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण आजकल किडनी में पथरी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. यह समस्या लोगों को रोजाना की ज़िंदगी में परेशान कर रही है. हालाकि इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन यदि आप भी पथरी से परेशान हैं तो चिंता की कोई बात नहीं. पथरी की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर दीपक पांडे ने इसके बारे में विस्तार से बताया है. साथ ही किडनी स्टोन का क्या घरेलू उपचार होना चाहिए, इसके बारे में भी वीडियो में बताया है.
क्यों बढ़ रहे पथरी के मरीजों की संख्या
डॉक्टर दीपक पांडे कहते हैं कि पथरी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसका मुख्य कारण पर्याप्त पानी न पीना और शरीर में पानी की कमी का होना है. जब शरीर में पानी की कमी होती है तो यूरिन गाढ़ा हो जाता है. इसके बाद खून में मिनरल्स और सॉल्ट्स जमा होकर क्रिस्टल बनाते हैं. यही क्रिस्टल धीरे-धीरे पथरी का रूप ले लेते हैं. ऐसे में दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सबसे आसान और प्रभावी तरीका है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पथरी बनने का खतरा कम होता है.
पथरी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दीपक पांडे के अनुसार, पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर हैं. उदाहरण के लिए, पत्थरचट्टा पथरी और हजरूल यहूद पत्थर गुर्दे की पथरी के लिए रामबाण माने जाते हैं. इसके अलावा, नींबू पानी का सेवन भी पथरी को घोलने और दर्द कम करने में मदद करता है. अगर पथरी की समस्या ज्यादा परेशान कर रही हो तो मूली और तुलसी का रस भी फायदेमंद होते हैं. तुलसी का रस पथरी को घोलने में मदद करता है और दर्द को कम करता है. इन घरेलू उपायों का नियमित इस्तेमाल शरीर को पथरी से बचाने में सहायक होता है.
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से पथरी का जड़ से इलाज
दीपक पांडे ने यह भी बताया कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के माध्यम से पथरी का जड़ से इलाज संभव है. इसके लिए सबसे पहले अल्ट्रासाउंड करके पथरी की स्थिति देखी जाती है और उसके बाद दवा दी जाती है. अगर इलाज के बाद भी पथरी से छुटकारा नहीं मिलता है, तो एक्सपर्ट पैसे वापस करने की गारंटी भी देते हैं. इस प्रकार, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और घरेलू उपायों का संयोजन पथरी से निजात पाने का सुरक्षित और प्रभावी तरीका माना जाता है.
About the Author
18 साल से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा। लक्ष्मी नारायण ने अपने लंबे करियर में डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक के विभिन्…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ayurvedic-doctors-on-home-remedies-and-tips-to-prevent-kidney-stones-naturally-local18-10131688.html
