Home Astrology Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि की लव लाइफ में आज...

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि की लव लाइफ में आज नया जोश, परिवार देगा साथ, परेशान करेगी पेट की गर्मी – Uttar Pradesh News

0
3


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 february 2026 : Bharat.one से बात करते हुए मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज शिशिर ऋतु, माष माघ और तिथि तृतीया है. नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी और पक्ष कृष्ण है. आज कोई शुभ मुहूर्त नहीं है, इसलिए कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले सोच लें. मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. कारोबार में नई शुरुआत कर सकते हैं. रिश्तों में नयापन बना रहेगा. आंखों में जलन या पेट की गर्मी परेशान कर सकती है. धूप लेने से फायदा होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 february 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन साहस और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और दिन नए काम के लिए अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. व्यवसाय में नई शुरुआत कर सकते हैं. खर्च नियंत्रित रहेगा. रिश्तों में नयापन बना रहेगा. परिवार में आपके निर्णय पर सभी सहमत रहेंगे. आज शिशिर ऋतु माष माघ है. तिथि तृतीया है. नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी है. पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 7.7 मिनट पर और सूर्यास्त 6.2 मिनट पर होगा. आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त नहीं है. कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले सोच लें. राहुकाल 12.35 मिनट से 1.57 मिनट तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि Bharat.one से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा गोचर करेंगे. यह गोचर आत्मविश्वास, साहस और निर्णय क्षमता में वृद्धि करेगा. सूर्य कुम्भ राशि में रहकर मित्रों को लाभ, प्रतिष्ठा और सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा. दिन नई शुरुआत और नेतृत्व क्षमता के लिए बेहतरीन रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आय में सुधार के संकेत हैं. नए अवसरों पर विचार कर सकते हैं. खर्च नियंत्रित रहेगा. जरूरी चीजों में ही पैसे खर्च करेंगे तो बजट नहीं बिगड़ेगा.

व्यापार में नई शुरुआत

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि नौकरी में नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रजेंटेशन, इंटरव्यू और मीटिंग में सफलता मिल सकती है. व्यापार में नई शुरुआत हो सकती है. सेहत में ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी. सिर दर्द और आंखों में जलन या पेट की गर्मी से जुड़ी बीमारी संभव है. आज पानी खूब पिएं और सुबह उठकर व्यायाम और योग जरूर करें. यह आपके दिन को बेहतरीन बनेगा. ऊर्जा बनी रहेगी और काम में मन भी लगेगा. धूप लेने से फायदा होगा. थोड़ा समय व्यतीत करें.

कैसा रहेगा माहौल

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, रिश्तों के लिए दिन अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में नया जोश रहेगा. पार्टनर से खुलकर भावनाएं साझा करें. अविवाहित जातकों का किसी के प्रति आकर्षक बढ़ सकता है. नए प्रस्ताव भी आ सकते हैं. बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा. किसी निर्णय पर आपके परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा. परिवार में माहौल सकारात्मक रहेगा.

शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूरब
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 9 और भाग्यांक 1 रहेगा. शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा. शुभ दिशा पूर्व रहेगी. सूर्यदेव की आराधना करें. तांबे के लोटे में जल अर्पित करें. ओम सूर्याये नम : का 11 या 108 बार जाप करें. आपका दिन बेहतरीन रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

प्रेम संबंधों में नया जोश, परिवार का मिलेगा साथ, मेष राशि वाले आज कटेंगे चांदी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-4-february-today-aries-horoscope-love-career-business-local18-10137859.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version