Why Experts Recommend a Post-Meal Walk : डिनर करने के बाद अक्सर लोग सीधे सोफे पर ढेर हो जाते हैं या मोबाइल में खो जाते हैं. पेट भरा होता है, शरीर सुस्त लगता है और मन बस आराम चाहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत की दुश्मन बन सकती है? वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो खाना खाने के बाद हल्की-सी सैर को अपनी रोज़ की आदत बना लेते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यही छोटी-सी वॉक पाचन से लेकर नींद और वजन तक पर बड़ा असर डालती है. तो आखिर डिनर के बाद टहलना क्यों माना जाता है ज्यादा फायदेमंद? आइए जानते हैं.

पाचन होगा मजबूत
खाना खाने के बाद टहलने का सबसे बड़ा फायदा है बेहतर पाचन. शरीर की हल्की मूवमेंट पेट और आंतों को एक्टिव करती है, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है. हेल्थलाइन के मुताबिक, इससे गैस, एसिडिटी और पेट भारी होने जैसी समस्याएं कम होती हैं. रिसर्च बताती है कि नियमित वॉक पाचन तंत्र से जुड़े कई कैंसर के खतरे को भी कम कर सकती है, जिसमें पेट, आंत, लिवर और कोलन शामिल हैं.
ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार
डिनर के बाद टहलना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. खासतौर पर टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए यह आदत किसी दवा से कम नहीं है. एक अध्ययन में पाया गया कि हर मील के बाद 10 मिनट की हल्की वॉक, एक बार में 30 मिनट चलने से ज्यादा असरदार रही. इससे शुगर लेवल अचानक बढ़ने से बचता है.
दिल रहेगा सेहतमंद
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नियमित वॉक करने से ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है. हेल्थ गाइडलाइंस के अनुसार, हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मॉडरेट एक्सरसाइज जरूरी है, जिसे आप हर मील के बाद 10-10 मिनट चलकर आसानी से पूरा कर सकते हैं.
वजन घटाने में सहायक
हालांकि वजन घटाने के लिए डाइट के साथ एक्सरसाइज जरूरी है, लेकिन खाना खाने के बाद वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है और कैलोरी डेफिसिट बनाने में मदद मिलती है. यह आदत धीरे-धीरे वजन बढ़ने से रोकने में कारगर हो सकती है.
ब्लड प्रेशर भी रहेगा कंट्रोल में
रिसर्च के मुताबिक जो लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं, अगर वे नियमित वॉक शुरू करें तो उनका सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. खाने के बाद टहलना इस असर को और मजबूत बनाता है.
इसलिए डिनर के बाद टहलना कोई भारी एक्सरसाइज नहीं, बल्कि सेहत के लिए एक छोटा लेकिन बेहद असरदार तरीका है. यह आदत पाचन सुधारती है, शुगर और बीपी कंट्रोल करती है, दिल को मजबूत बनाती है और वजन बढ़ने से रोकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप सच में फिट रहना चाहते हैं, तो आज से ही खाने के बाद टहलना शुरू कर दें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-walking-after-dinner-benefits-why-experts-recommend-a-post-meal-walk-digestion-controls-blood-sugar-boosts-heart-health-ws-el-9967691.html
