Last Updated:
Roj Amla Paani Pine ke Fayde: आंवला कोई मामूली खाने की चीज नहीं है. ये एक आयुर्वेदिक औषधि है. यदि आप 30 दिनों तक लगातार ताजे आंवले का पानी पीते हैं, तो इससे आपको कई सारे सेहत से जुड़े फायदे मिल सकते हैं.

आंवला सर्दियों में मिलने वाली ऐसी औषधि है, जिसके सेवन से शरीर की आधे से अधिक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है. साथ ही इन्हें दूर भी किया जा सकता है.

आयुर्वेद में आंवला को “अमृत फल” कहा जाता है, जो खून को शुद्ध करने से लेकर चेहरे और बालों के लिए लाभकारी है. अभी तक सभी आंवले के जूस का सेवन करते हैं या फिर सीधे इसे खा लेते हैं. लेकिन आंवले का जल भी उतना ही गुणकारी है, जितना कि आंवले का रस.

आयुर्वेद में आंवला त्रिदोष को संतुलित करने वाला माना जाता है. आंवले का सेवन वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है और खून को शुद्ध करने में मदद करता है. कई बार लोगों के लिए आंवले के रस को पीना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अगर वे आंवले के जल का सेवन करते हैं, तो भी उतना ही लाभकारी होगा जितना कि रस.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

आंवला का पानी किसी भी बीमारी का इंस्टेंट उपचार नहीं है, न ही शरीर को जबरन बदलने का प्रयास. बल्कि आंवला का जल पित्त को शांत करते हुए पाचन की अग्नि की प्रकृति को बनाए रखते हुए ओज का निर्माण करता है.

आंवला का जल रोजान पीने से ओज का निर्माण होता है. इसके साथ ही पित्त अम्लता और शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, बालों और त्वचा को निखारता है, रक्त की शुद्धि करता है और शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालता है.

इसके लिए रात के समय आंवला को कद्दूकस कर लें या फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इसी पानी को उबाल लें और छानकर जल का सेवन करें.

आंवला का जल शरीर के लिए एक रसायन की तरह काम करता है. इसका सेवन रोजाना खाली पेट तकरीबन 1 महीने तक करना चाहिए. रेगुलर 30 दिनों तक आंवला पानी पीकर ही इसके फायदों को महसूस कर सकते हैं.

ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर पाचन शक्ति कमजोर है तो आंवले के रस का सेवन न करें और अगर सर्दी से संक्रमित हैं और कफ की परेशानी है, तब भी आंवले के रस का सेवन करने से परहेज करें.आंवले के रस की तासीर ठंडी होती है, जो कफ को और बढ़ा सकती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-gooseberry-water-health-benefits-for-drinking-daily-for-30-days-ws-l-10123048.html







