Home Lifestyle Health Why High Blood Pressure Rising in 20s and 30s Doctor Explains |...

Why High Blood Pressure Rising in 20s and 30s Doctor Explains | कम उम्र में हाई बीपी क्यों बढ़ रहा है

0
0


Why Blood Pressure Rising in Youth: एक जमाने में हाई ब्लड प्रेशर को मिडिल एज के लोगों और बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब यंग एज में भी यह समस्या होने लगी है. अब तो 20 से 30 साल के युवा हाई बीपी यानी हाइपरटेंशन की चपेट में आ रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कई युवाओं को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हो चुकी है, लेकिन उन्हें इसका अंदाजा ही नहीं है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हाई बीपी एक साइलेंट किलर है, जो शरीर में पलता रहता है और इसके कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं. अब लोगों को 20-30 साल की उम्र में भी समय-समय पर अपना बीपी चेक करना चाहिए और समस्या होने पर डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए. इसे लेकर लापरवाही बेहद खतरनाक हो सकती है.

यंग एज में क्यों बढ़ रही High BP की समस्या?

फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट और हेड डॉ. अरविंद दंबलकर ने TOI को बताया कि आजकल अधिकतर लोग मॉडर्न लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं. इसमें मिलावटी और प्रोसेस्ड खाना, मीठे पैकेज्ड ड्रिंक्स, ज्यादा सैचुरेटेड फैट, शारीरिक गतिविधि की कमी, लगातार तनाव, नींद की कमी, ज्यादा स्क्रीन टाइम, स्मोकिंग और शराब जैसी आदतें शामिल हैं. ये आदतें शरीर पर भारी दबाव डालती हैं. इससे मोटापा बढ़ता है और दिल व ब्लड वेसल्स पर एक्सट्रा तनाव पड़ता है. यह धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है और यंग एज में लोग बीपी के मरीज बन जाते हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

उम्र नहीं देखती ब्लड प्रेशर की समस्या

डॉक्टर ने बताया कि आजकल कई युवा बाहर से फिट दिखते हैं. वे जिम जाते हैं और खूब वर्कआउट करते हैं. हालांकि अंदर से उनका शरीर थका हुआ होता है. कैफीन पर निर्भर रहना, जंक फूड खाना और केवल 4-5 घंटे की नींद लेना अब कॉमन बात हो गई है. ब्लड प्रेशर उम्र नहीं देखता है, बल्कि यह इस बात पर प्रतिक्रिया करता है कि आप रोज अपने शरीर के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं. यही वजह है कि बिना किसी लक्षण के भी बीपी बढ़ता चला जाता है.

अधिकतर लोगों को बीपी का पता ही नहीं

एक्सपर्ट की मानें तो हमारे देश में हर 10 में से 3 वयस्क हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, लेकिन इनमें से आधे से भी कम लोगों को पता है कि उन्हें यह समस्या है. युवाओं में यह जागरुकता और भी कम है, क्योंकि वे तब तक बीपी चेक नहीं कराते, जब तक कोई परेशानी महसूस न हो. हाई बीपी अक्सर बिना लक्षण के रहता है, इसलिए यह लंबे समय तक छुपा रहता है और अंदर ही अंदर नुकसान करता रहता है. हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे रक्त वाहिकाओं, दिल और किडनी को नुकसान पहुंचाता है. कई मामलों में लोगों को हाई बीपी का पता तब चलता है, जब स्ट्रोक, हार्ट अटैक या किडनी फेल होने जैसी स्थिति आ जाती है.

समय-समय पर चेक कराएं अपना BP

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार 30 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक-दो बार ब्लड प्रेशर जरूर चेक कराना चाहिए. अगर परिवार में हाई बीपी की हिस्ट्री है या मोटापा है, तो खतरा और भी बढ़ जाता है. समय पर जांच और शुरुआती इलाज से दिल का दौरा, स्ट्रोक, किडनी फेलियर, आंखों की रोशनी जाने और समय से पहले बुढ़ापे जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. युवावस्था में बीपी को नज़रअंदाज करना भविष्य की बड़ी बीमारियों की नींव रखने जैसा है. इसलिए आज ही अलर्ट होना बेहद जरूरी है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-high-blood-pressure-is-rising-in-people-in-their-20s-and-30s-doctor-reveals-hypertension-reasons-10108968.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version