Last Updated:
Winter Dehydration Causes: सर्दियों में प्यास कम लगती है और इसकी वजह से लोग पानी कम पीते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. ठंडी हवा स्किन की नमी सोख लेती है और शरीर में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. ठंड के मौसम में भी शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिनभर में 7-8 गिलास पानी या गुनगुना पानी, सूप और हर्बल टी का सेवन जरूरी है. इससे इम्यूनिटी मजबूत रहती है और स्किन हेल्दी रहती है.
Tips To Prevent Winter Dehydration: सर्दियों के मौसम में शरीर में कई बदलाव आ जाते हैं. गर्मियों में लोगों को बार-बार प्यास लगती है और ठंडा पानी पीने का मन करता है. ठंड के मौसम में लोगों को प्यास कम लगती है और पानी पीने का मन भी नहीं करता है. अधिकतर लोग इस मौसम में गर्मागर्म चीजें जैसे- चाय, कॉफी कई बार पी लेते हैं, लेकिन पानी कम ही पीते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हर मौसम में शरीर को पानी की जरूरत होती है और कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो सकती है. बहुत से लोग यह सोचकर कम पानी पीते हैं कि ठंड में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है. हालांकि सच इसके बिल्कुल उलट है. अगर पानी कम पिया जाए तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सेहत को नुकसान होता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सर्दियों में भी सभी लोगों को दिनभर में 7-8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. महिलाओं की तुलना में पुरुषों को थोड़ा ज्यादा पानी की जरूरत होती है. अगर आपके शरीर का वजन ज्यादा है, दिनभर ज्यादा शारीरिक काम करते हैं या वर्कआउट करते हैं, तो पानी की मात्रा और बढ़ सकती है. ठंड में पानी की कमी पूरी करने के लिए आप गुनगुना पानी, हर्बल टी, सूप और इन्फ्यूज्ड वाटर भी ले सकते हैं. सर्दियों में प्यास कम लगने की वजह से डिहाइड्रेशन के लक्षण लोग पहचान नहीं पाते हैं. होंठों का सूखना, त्वचा में ड्राइनेस, पेशाब का पीला या गहरा रंग, लगातार थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और मुंह ड्राई होना डिहाइड्रेशन के संकेत हैं. अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत पानी का सेवन बढ़ाना चाहिए.
अगर आपको सर्दियों में प्यास नहीं लगती है, तब भी थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पिएं. हर मील से पहले और बाद में थोड़ा पानी लें. घर या ऑफिस में अपने पास पानी की बोतल रखें और समय-समय पर पानी पीने की आदत डालें. आप नारियल पानी, वेजिटेबल सूप, नींबू-पानी या गर्म पानी में तुलसी-शहद मिलाकर भी पी सकते हैं. पानी शरीर की हर प्रक्रिया के लिए जरूरी है. पाचन, ब्लड फ्लो, टॉक्सिन बाहर निकालना, त्वचा की चमक बनाए रखना और शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए पानी जरूरी है. सर्दियों में अगर पानी कम पिया जाए तो मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है.

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-does-thirst-decrease-in-winter-season-how-much-water-to-drink-in-a-day-in-cold-weather-know-facts-ws-n-9894653.html

















