Home Lifestyle Health Winter Health : टॉन्सिल की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये रामबाण...

Winter Health : टॉन्सिल की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये रामबाण घरेलू इलाज, चुटकियों में मिलेगी राहत!

0
4



कोडरमा. ठंड के सीजन में बदलते मौसम के साथ खानपान पर ध्यान नहीं देने पर कई बार लोग टॉन्सिल बढ़ने की समस्या से पीड़ित हो जाते हैं. यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है. गले में टॉन्सिल की समस्या होने पर लोगों को खाने पीने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

कई बार इसमें राहत नहीं मिलने पर एलोपैथिक के चिकित्सक ऑपरेशन तक कराने की सलाह दे देते हैं. इन समस्याओं से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार अपना घर इसमें राहत पा सकते हैं.

इन कारणों से बढ़ सकता है टॉन्सिल
सदर अस्पताल कोडरमा में स्थित जिला आयुष विभाग के आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रभात कुमार ने Bharat.one से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि बदलते मौसम के दौरान जब मौसम के प्रतिकूल खाने पीने की वस्तुओं का सेवन किया जाता है तो गले में इन्फेक्शन उत्पन्न होती है और लोग टॉन्सिल बढ़ने की समस्या की चपेट में आ जाते हैं. उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन पुराना खाना खाने, फुंफंदी लगे पुराने ब्रेड या अन्य खाद्य सामग्री खाने पर इस तरह की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है.

ऐसे मिलेगा बढ़े टॉन्सिल की समस्या में राहत

उन्होंने बताया कि इस समस्या में राहत पाने के लिए सबसे आसान घरेलू उपाय ठंड के दिनों में नियमित गर्म पानी का सेवन करना चाहिए, इस तरह की समस्या होने पर गर्म पानी से गरारा करना चाहिए. वहीं समस्या अधिक बढ़ने पर और इसमें समाधान पाने के लिए आयुर्वेदिक उपचार के तहत 10 ग्राम दालचीनी, 20 ग्राम पीपर, 40 ग्राम इलायची, 80 ग्राम वंशलोचन और 160 ग्राम मिसरी को एक साथ पाउडर बनाकर इसे सूती कपड़े से छान लेना चाहिए. इसके बाद इस तैयार पाउडर को तुलसी पत्ता या बाकास पत्ता के साथ मिलाकर चाटने से बड़ी राहत मिलती है.

उन्होंने बताया कि यदि किसी इलाके में यह सामग्री आसानी से नहीं मिल पाती है तो लोग इन सामग्रियों के मिश्रण से तैयार आयुर्वेदिक औषधि सीटोपलाडी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 16:53 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/jharkhand/koderma-do-not-consume-stale-food-even-by-mistake-during-cold-days-tonsils-difficulty-in-drinking-water-home-remedies-local18-8919250.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version