Last Updated:
Best new year destination chhattisgarh : नए साल की शुरुआत अगर शांति, हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच करनी हो, तो छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में स्थित गोमर्दा वन्यजीव अभ्यारण एक बेहतरीन विकल्प है. घने जंगल, वन्य जीवों की बीच सुकून भरे माहौल में परिवार-दोस्तो के साथ न्यू ईयर बहुत ही खास बना सकते हैं.
छत्तीसगढ़ के नए जिले सारंगढ़ जिले में स्थित गोमर्दा वन्यजीव अभ्यारण नए साल में घूमने के लिए एक शांत, सुंदर और प्राकृतिक पर्यटन स्थल है,.यहां की हरियाली, खुला जंगल और प्रदूषण-मुक्त वातावरण शहर की भागदौड़ से दूर सुकून देता है, ठंडी सुबह, हल्की धुंध और जंगल की शांति नए साल 2026 की शुरुवात को खास और यादगार बना देगी.
गोमर्दा अभ्यारण अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है, यहां हिरण, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर, भालू जैसे कई वन्य जीव पाए जाते हैं. वही गोमर्दा सोनकुत्ता के नाम से भी प्रसिद्ध है, साथ ही यह क्षेत्र पक्षी प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है, जहां स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की अनेक प्रजातियां देखी जा सकती हैं, जो नए साल के मौसम में पर्यटन का आनंद और बढ़ा देती हैं,
अभ्यारण घने साल और सागौन के जंगलों से घिरा हुआ है, जंगल के अंदर बहते छोटे-छोटे नाले और प्राकृतिक जल स्रोत इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं, पर्यटकों के लिए यहां जंगल सफारी और फोटोग्राफी का विशेष आकर्षण है. सूर्योदय-सूर्यास्त के समय जंगल का नजारा बेहद मनमोहक होता है, नए साल पर आने वाले सैलानी प्राकृतिक दृश्यों और वन्य जीवों के साथ यादगार पलों को अपने मोबाईल में कैमरे में कैद कर सकते हैं, वही ट्रैकिंग, नेचर वॉक और प्रकृति को करीब से देखने के शौकीनों के लिए गोमर्दा एक बेहतरीन जगह है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
नए साल में गोमर्दा अभ्यारण जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन रायगढ़ है जो यहां से लगभग 55 किमी दूर है, यह से आप सड़क मार्ग से सारंगढ़ जिले के गोमर्दा पहुंच सकते है. वही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर यहां से 200 किमी की दूरी पर स्थित है, अभ्यारण में एंट्री और सफारी बुकिंग के लिए वन विभाग से टिकट लेना होता है, जहां वयस्क के लिए करीब 400 रुपए और बच्चों के लिए 100 रुपए शुल्क लिया जाता है.
गोमर्दा अभ्यारण आने वाले पर्यटक यहां 10 से 20 किमी के रेंज में कई होटल है इसके साथ ही रहने के लिए सारंगढ़ में बहुत से अलग अलग बजट होटल और गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं. जहां आप 1000 से 3000 रुपए तक प्रतिदिन तक कमरे मिल जाते हैं, यहां नव वर्ष के उपलक्ष्य पर वन विभाग द्वारा पिकनिक स्पॉट की सुविधा भी मिलती है. अगर आप यहां घूमने आने का प्लान बना रहे है तो नए साल और छुट्टियों के दौरान भीड़ बहुत रहती है, इसलिए पहले से योजना और टिकट बुकिंग कर लेना बेहतर रहता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-jungle-safari-trekking-nature-walk-best-new-year-destination-chhattisgarh-local18-10013557.html
