Last Updated:
Delhi Sanjay Park: वैसे तो राजधानी दिल्ली में आपको घूमने के लिए कई पार्क मिल जाएंगे, लेकिन त्रिलोकपुरी का संजय पार्क इस समय सुर्खियों में है. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. यह पार्क दिल्ली के चुनिंदा टूरिस्ट स्पॉट में शामिल हो गया…और पढ़ें
दिल्ली के त्रिलोकपुरी का यह पार्क बन रहा है लोगों का टूरिस्ट स्पॉट
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यूं तो कई फेमस पार्क हैं, लेकिन आज हम आपको राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके के फेमस संजय पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं. जो अब लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहा है. इस पार्क को हाल ही में बेहतर सुविधाओं और आकर्षक डिजाइन के साथ दोबारा बनाया गया है.
दिल्ली का संजय पार्क ना केवल स्थानीय निवासियों के लिए नही बल्कि पर्यटकों के लिए भी प्रमुख स्थल बन गया है. अब त्रिलोकपुरी का यह पार्क दिल्ली के उन चुनिंदा टूरिस्ट स्पॉट में शामिल हो गया है जहां पर्यटक और स्थानीय लोग दोनों ही प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं.
पार्क की सुंदरता से लगी रहती है भीड़
इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए गए हैं. साथ ही साथ परिवार के लिए पिकनिक स्पॉट भी बनाया गया है. सुंदर बागवानी हरी भरी घास और व्यवस्थित रास्तों ने इस पार्क को और भी ज्यादा सुंदर बना दिया है. इसके अलावा यहां पर आपको खेलने के लिए, वॉकिंग करने के लिए और खाने-पीने की सुविधा भी दी गई है, जो पार्क की सुंदरता को और बढ़ा रही है.
इस पार्क के अंदर एक सुंदर झील भी है, जिसे दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा बनाया गया है. साथ ही साथ यह पार्क 170 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है. अगर आप अपने फैमिली और फ्रेंड के साथ जाना चाहते हैं, तो यह पार्क आपके लिए बेस्ट रहेगा. साथ ही साथ यहां पर आपको वोटिंग का भी ऑप्शन दिया गया है. अगर आप वोटिंग करना चाहते हैं तो आप इस झील में कर सकते हैं, जिसका टिकट प्राइस मात्र 50 रुपए है.
जानें कैसे पहुंचे इस पार्क
इस पार्क के खुलने का समय सुबह 5:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक रहता है. अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप समय निकालकर यहां जरूर घूमने आएं. यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन के पास पड़ेगा, जो कि पिंक लाइन पर पड़ता है.
January 20, 2025, 09:10 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-delhi-trilokpuri-sanjay-park-tourist-spot-food-and-boating-facilities-tourists-full-enjoy-local18-8970894.html
